Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़:विदेश में नौकरी का झांसा देकर युवाओं को लाओस में बनाया था बंधक

    18 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर पुलिस ने विदेश में मोटी तनख्वाह वाली नौकरी का सपना दिखाकर युवाओं को साइबर गुलामी में धकेलने वाले एक अंतरराष्ट्रीय संगठित गिरोह का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में गिरोह के दो सक्रिय एजेंटों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर साइबर ठगी और साइबर स्लेवरी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर राज कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान फैजान रजा (निवासी अमहवा, थाना बखिरा, संतकबीर नगर) और राम प्रवेश सिंह (मूल निवासी कुसरना, केराकत, जौनपुर, वर्तमान पता कांदवली, मुंबई) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार,आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब चैनल @Faizuvlog350 के माध्यम से थाईलैंड(बैंकॉक)में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी का झूठा विज्ञापन प्रसारित करते थे। वे युवाओं को 60 हजार रुपये मासिक वेतन का लालच देते थे। आरोपी पीड़ितों से 60,000 रुपये और जरूरी दस्तावेज लेकर मुंबई से बैंकॉक का टिकट बनवाते थे।बैंकॉक पहुंचने के बाद,पीड़ितों को गोल्डन ट्रायंगल मार्ग से अवैध रूप से लाओस ले जाया जाता था।वहां उन्हें 'स्कैम कंपाउंड' में प्रति व्यक्ति लगभग 2.5 लाख रुपये में बेच दिया जाता था। लाओस स्थित इन स्कैम कंपाउंड में युवकों को बंधक बनाकर उनसे ऑनलाइन निवेश,चैटिंग और फर्जी योजनाओं के जरिए साइबर ठगी कराई जाती थी।विरोध करने पर पीड़ितों को मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि राम प्रवेश सिंह लाओस में पीड़ितों को रिसीव करने और समन्वय की भूमिका निभाता था,जबकि फैजान रजा भारत से युवाओं की भर्ती,साक्षात्कार और उन्हें भेजने का काम करता था।इस गिरोह में मकसूद और शादाब सहित अन्य सहयोगी भी शामिल हैं। कमीशन की रकम आपस में बांटी जाती थी,जिसमें कुछ भुगतान क्रिप्टो करेंसी(बाइनेंस आईडी)के माध्यम से लिया जाता था।राम प्रवेश सिंह को 11 फरवरी 2026 को मुंबई के समतानगर,कांदवली से गिरफ्तार किया गया था,जबकि फैजान रजा को 16 फरवरी 2026 को हरैया तिराहा मालगोदाम रोड क्रॉसिंग के पास से पकड़ा गया। दोनों को संबंधित धाराओं बीएनएस,उत्प्रवास अधिनियम और आईटी एक्ट के तहत न्यायालय में पेश किया जा रहा है।उनके पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 50% बच्चे, महिलाएं कुपोषण-एनीमिया से पीड़ित:सपा विधायक ने सरकार को घेरा, आंगनबाड़ी मानदेय 30,000 करने की मांग
    Next Article
    गोमती एक्सप्रेस में यात्री को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटा:बेसुध हालत में इटावा जिला अस्पताल में भर्ती, नकदी और सामान गायब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment