Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोमती एक्सप्रेस में यात्री को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटा:बेसुध हालत में इटावा जिला अस्पताल में भर्ती, नकदी और सामान गायब

    16 hours ago

    1

    0

    दिल्ली से अपने घर लौट रहे एक युवक को गोमती एक्सप्रेस की जनरल बोगी में नशीला बिस्कुट खिलाकर लूट लिया गया। अलीगढ़ और हाथरस के बीच अज्ञात व्यक्ति ने उसे पैकेट वाला बिस्किट दिया। बिस्किट खाने के बाद युवक बेहोश हो गया और बाद में फफूंद स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर मिला। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चलती ट्रेन में जहरखुरानी की वारदात पीड़ित भूरे पुत्र मुन्ने खां निवासी इटावा दिल्ली से लौट रहे थे। वह दिल्ली में फॉल सीलिंग का काम करते हैं और गोमती एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सफर कर रहे थे। सफर के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे बातचीत शुरू की और भरोसा जीतकर बिस्किट खाने को दे दिया। बिस्किट खाने के कुछ देर बाद ही भूरे की तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेसुध हो गए। इसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं रहा। जब होश आया तो वह फफूंद रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर पड़े हुए थे। इस हालत में खुद को देखकर वह घबरा गए और मदद के लिए आवाज लगाई। पटरी पर पड़ा मिला, अस्पताल में भर्ती यात्रियों की मदद से उन्हें स्टेशन तक पहुंचाया गया। वहां से आरपीएफ और जीआरपी को सूचना दी गई। पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी दी। रात में परिजन उन्हें घर ले आए, लेकिन तबीयत लगातार बिगड़ती रही। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हालत ज्यादा खराब होने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है और डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं। नकदी और जरूरी सामान गायब भूरे के अनुसार उनके पास रखे करीब पांच हजार रुपये, एटीएम कार्ड, मेट्रो कार्ड और मोबाइल फोन गायब हैं। आशंका है कि अज्ञात व्यक्ति ने नशीला पदार्थ खिलाकर ही यह सामान पार कर दिया। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। भूरे के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यात्रियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़:विदेश में नौकरी का झांसा देकर युवाओं को लाओस में बनाया था बंधक
    Next Article
    कुरावली के वसुरा में श्मशान भूमि पर कब्जे का आरोप:ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले हमारी मरघट की जमीन दिलवाओ साहब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment