Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित:राधा-कृष्ण झांकियों और भक्ति गीतों ने बांधा समां

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में होली पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार रात नगर पालिका परिषद के चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह 'धीरू' द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर के तुलसीपार्क में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, धार्मिक संतों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। समारोह में शक्ति पीठ देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने लोगों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है, जो समाज को एक सूत्र में बांधने का संदेश देता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक पलटूराम, विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा सहित कई ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका एवं नगर पंचायत के चेयरमैन और नगर के अनेक सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। होली मिलन कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं। कलाकारों ने भक्ति गीतों की मधुर धुन पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिनकी उपस्थित लोगों ने सराहना की। इसके साथ ही विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकियों और नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ होली के रंगों का आनंद लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शोएब किदवई हत्याकांड, 21 दिन बाद भी नही मिले आरोपी:अधिवक्ताओं ने डीएम-एसपी कार्यालय घेराव की तैयारी की
    Next Article
    अलीगढ़ में गर्भवती पीड़िता मांग रही 'इच्छा मृत्यु':पति की मौत के बाद विधवा से दिखाई हमदर्दी, शादी का झांसा देकर 10 लाख ठगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment