Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'कायर और समझौतावादी': अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

    3 hours from now

    1

    0

    कांग्रेस ने शनिवार को अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट के एक हालिया बयान का हवाला देते हुए केंद्र की मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस ने सरकार पर अपनी संप्रभुता से समझौता करने और अंतरराष्ट्रीय दबाव में "कायरतापूर्ण" व्यवहार करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर अपने हमले तेज कर दिए और उस पर ‘‘कायर और समझौतावादी’’ होने का आरोप लगाया।इसे भी पढ़ें: केरल स्टोरी-2 ज्यादा नहीं देखी जा रही, राहुल बोले- फिल्म, टेलीविजन, मीडिया का हथियार के रूप में प्रयोग पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट द्वारा फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार की एक वीडियो क्लिप साझा की जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका के कहने पर भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया था, लेकिन दुनिया भर में तेल की उपलब्धता की कमी के कारण भारत को फिलहाल के लिए रूस से ‘‘तेल खरीदने की अनुमति’’ दे दी गई है। रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘‘अमेरिकी वित्त मंत्री ने मोदी सरकार को राष्ट्रपति ट्रंप के आदेशों का ईमानदारी से पालन करने का प्रमाण पत्र दिया है।इसे भी पढ़ें: US-Israel-Iran War Day 8 Updates: तेहरान से तेल अवीव तक मिसाइलों की गूंज, युद्ध में अब तक की सबसे बड़ी तबाही! भारत लंबे समय से यह कहता रहा है कि वह अपने राष्ट्रीय हितों के आधार पर रूस से सस्ता तेल खरीद रहा है और उसने किसी भी पश्चिमी दबाव के आगे घुटने नहीं टेके हैं। हालांकि, अमेरिकी वित्त मंत्री का यह बयान भारत के इस आधिकारिक स्टैंड के बिल्कुल विपरीत है। स्कॉट बेसेंट के इस बयान ने विपक्षी दलों को एक बड़ा मुद्दा दे दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि विदेश मंत्रालय (MEA) इस पर क्या स्पष्टीकरण देता है। क्या भारत इस दावे का खंडन करेगा, या फिर यह विवाद 'डैमेज कंट्रोल' की भेंट चढ़ जाएगा? 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Dhurandhar 2 Trailer Release Live Updates: खत्म हुआ इंतजार! रहमान डकैत की मौत के बाद खून से नहाएगी लियारी
    Next Article
    120 देशों में बैन..खलीफा के ब्रह्मास्त्र से खाड़ी में खलबली, नरसंहार वाला रक्तबीज इजरायल में ला देगा तबाही!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment