Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    120 देशों में बैन..खलीफा के ब्रह्मास्त्र से खाड़ी में खलबली, नरसंहार वाला रक्तबीज इजरायल में ला देगा तबाही!

    3 hours from now

    1

    0

    ईरान मिडिल ईस्ट में बारूदी कोहराम मचाने के लिए किलर मिसाइलों और आत्मघाती ड्रोंस का इस्तेमाल कर रहा था। मगर बीते 24 घंटों से ईरानी सेना इजराइल समेत खाड़ी के कई मुल्कों को दहलाने के लिए क्लस्टर बम का इस्तेमाल कर रही है। यह हथियार युद्ध में वैसे तो बैन है। दुनिया के 120 से ज्यादा देशों ने विनाशक क्लस्टर बम को बैन कर रखा है क्योंकि क्लस्टर बम मिसाइल एक नरसंहार का हथियार है। एक मिसाइल रक्तबीज की तरह छोटे-छोटे घातक मिसाइलों में बदल जाती है और फिर मचाती है भयंकर तबाही। ऐसा विनाशक जिसका इस्तेमाल युद्ध में नाजायज, एक ऐसा विस्फोटक जिसे दुनिया के 120 से ज्यादा देशों ने बैन कर रखा है। एक ऐसा विधंस जिसके एक प्रहार से ही भीषण नरसंहार हो सकता है। उसी प्रलयकारी बम का इस्तेमाल ईरान कर रहा है। इसे भी पढ़ें: US-Israel-Iran War Day 8 Updates: तेहरान से तेल अवीव तक मिसाइलों की गूंज, युद्ध में अब तक की सबसे बड़ी तबाही!इजराइल में तबाही मचाने के लिए, मिडिल ईस्ट को सुलगाने के लिए, मुस्लिम वर्ल्ड में सनसनी मचाने के लिए, आसमान से बरसते यह वही बारूदी शोले हैं जिसने बीते 24 घंटों से इजरैली जमीन पर कोहबराह मचा रखा है। असल में यह प्रतिबंधित क्लस्टर बम जिन्हें ईरान अपनी मिसाइलों से लैस करके इजराइल पर हमला कर रहा है। वो भी ताबड़तोड़ अंदाज में। ईरान के क्लस्टर बम मिसाइल हमले से इजराइल भी करा उठा है। क्योंकि ईरान का यह विनाशक ना सिर्फ इजराइल के रिहाइशी इलाकों को दहला रहा है बल्कि ऐसी तबाही मचा रहा है जिसकी कल्पना इजराइल ने कभी की ही नहीं थी। क्योंकि क्लस्टर बम मिसाइल खास तरह का हथियार है जिसमें कई छोटे-छोटे विस्फोटक बम भरे होते हैं। इन वॉर हेड्स को सबनेशन या बमलेट कहते हैं। यह लक्ष्य के पास पहुंचने से पहले हवा में फटता है जिससे दर्जनों बम अलग-अलग दिशाओं में गिरते हैं। यानी ईरान एक मिसाइल के जरिए इजरली सरजमी पर कई धमाके कर रहा है और ईरान का यही बारूदी प्रहार नतन्याहू के होश उड़ा रहा है। इसे भी पढ़ें: America on Russian Oil: भारतीय अच्छे एक्टर रहे हैं,रूसी तेल पर ट्रंप के मंत्री की ये कैसी तारीफ? इजराइल में बारूदी भूचाल लाने के लिए, क्लस्टर बमों से प्रचंड तबाही मचाने के लिए अपने सबसे विध्वंसक ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल कर रहा है ईरान जिसका नाम है हुर्रम शहर फोर मिसाइल। जो एक मीडियम रेंज बैलेस्टिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता करीब 2000 किमी है। इस मिसाइल का कुल वजन 30 टन है। यह मार्क 16 की रफ्तार से अटैक करती है। यह मिसाइल 1500 किलो के वॉर हेड ले जा सकती है। हैरानी की बात यह है कि इजराइल को दहलाने के लिए ईरान उसी युद्ध नीति का इस्तेमाल कर रहा है जैसे 50 के दशक में अमेरिका ने वियतनाम के खिलाफ किया था। साल 1955 से 1975 के बीच वियतनाम युद्ध लड़ा गया था। यह जंग वियतनाम के ही दो हिस्सों में लड़ी गई थी। पहला नॉर्थ वियतनाम और दूसरा साउथ वियतनाम। अगस्त 1964 में अमेरिका साउथ वियतनाम के समर्थन में उतर और उसने नॉर्थ वियतनाम पर भीषण बमबारी शुरू कर दी। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    'कायर और समझौतावादी': अमेरिकी वित्त मंत्री Scott Bessent के बयान पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार
    Next Article
    ईरानी हमलों से दहला Saudi Arabia! रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने पाक आर्मी चीफ से की मुलाकात, क्या युद्ध में कूदेगा पाकिस्तान?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment