Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM नहीं आए, CDO ने सुनी फरियाद:अयोध्या में समाधान दिवस, शिकायतकर्ता बोला- 2021 से 57 शिकायत; जमीन से कब्जा नहीं हटा

    3 hours ago

    1

    0

    जिले की सभी तहसीलों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मिल्कीपुर तहसील में जिलाधिकारी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। यहां मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने अध्यक्षता की। इस दौरान एक शिकायतकर्ता ने बताया कि 2021 से अब तक 57 बार शिकायत करने के बावजूद उसकी भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया है। समाधान दिवस में राजस्व, कृषि, सिंचाई, आपूर्ति और बिजली समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामले सामने आए। जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, हालांकि कुछ अधिकारियों की अनुपस्थिति पर सवाल भी उठे। बार एसोसिएशन मिल्कीपुर के अध्यक्ष रमेश पाण्डेय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सीडीओ को ज्ञापन सौंपा और सुधार की मांग की। शिकायतों में सबसे अधिक मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। कुमारगंज थाना क्षेत्र के तेधां गांव निवासी मोहनलाल गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनकी भूमि गाटा संख्या 1272 पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से अब तक 57 बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। जांच में कब्जा अवैध पाया गया, जिसके बाद लेखपाल ने धारा 67 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ बेदखली की प्रक्रिया शुरू करने की संस्तुति की है। हालांकि, अन्य कब्जाधारियों पर कार्रवाई न होने से मोहनलाल गुप्ता ने नाराजगी व्यक्त की। एक अन्य मामले में, हैरिंग्टनगंज विकासखंड के हरिरामपुर गांव निवासी शिवकुमार ने अपने दादा का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने की शिकायत की। इस पर सीडीओ ने बीडीओ को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 167 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से केवल 9 मामलों का मौके पर निस्तारण हो सका। शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बार-बार समाधान दिवस आयोजित होने के बावजूद शिकायतों की संख्या में कमी न आना प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में बलात्कार के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म और शादी का झांसा देकर शोषण के मामलों में कार्रवाई
    Next Article
    मेरठ पुलिस ने 259 गुम मोबाइल बरामद किए:मालिकों को सौंपे, युक्ति आर्य ने जताया आभार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment