Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में डीजल संकट, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें:सार्वजनिक अवकाश होने के कारण डिपो से ईंधन की आपूर्ति बाधित

    7 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में बुधवार को अचानक डीजल की किल्लत देखी गई, जिससे आम जनता और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म होने के कारण लंबी कतारें लग गईं, जबकि कई लोग बिना ईंधन के ही वापस लौट गए। वीर विनय चौराहा स्थित सिंह पेट्रोल टंकी पर दोपहर बाद से ही डीजल लेने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्राहक जरीकैन, डिब्बा लेकर लाइन में खड़े दिखाई दिए। जेसीबी, बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य डीजल चालित चौपहिया वाहनों की भी लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं स्थिति को देखते हुए पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा आवश्यकतानुसार डीजल का वितरण किया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोगों तक आपूर्ति पहुंचाई जा सके। हालांकि, मांग अधिक होने के कारण कई स्थानों पर स्टॉक जल्दी समाप्त हो गया। जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि रविवार और मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण डिपो से ईंधन की आपूर्ति बाधित हुई थी। इसी वजह से कुछ पेट्रोल पंपों पर डीजल की कमी हो गई। उन्होंने आश्वासन दिया कि गुरुवार तक नई आपूर्ति पहुंचने के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में तालाब में डूबने से किशोर की मौत:गर्मी से बचने के लिए नहाने गया था, घर का इकलौता बेटा था
    Next Article
    प्रयागराज कॉलेज में 'नारी शक्ति वंदन' अधिनियम पर जागरूकता:छात्र-छात्राओं ने पदयात्रा, हस्ताक्षर अभियान से दिया संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment