Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में तालाब में डूबने से किशोर की मौत:गर्मी से बचने के लिए नहाने गया था, घर का इकलौता बेटा था

    5 hours ago

    1

    0

    महोबा में भीषण गर्मी से राहत पाने की कोशिश एक 15 वर्षीय किशोर की जान पर भारी पड़ गई। शहर के मदन सागर तालाब में नहाने गया किशोर गहराई में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। यह घटना महोबा शहर में चिलचिलाती गर्मी के बीच हुई, जब लोग जलाशयों का सहारा ले रहे हैं। टिकरीपुरा मोहल्ले का रहने वाला 15 वर्षीय नानू, जगदीश रैकवार का पुत्र, दोपहर के समय गर्मी से निजात पाने के लिए मदन सागर तालाब में नहाने गया था। नहाते समय नानू अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते तालाब की गहराई में समा गया। परिजनों को इस बात की जानकारी नहीं थी कि नानू तालाब पर गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जब नानू काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश करते हुए जब वे तालाब के पास पहुँचे, तो स्थानीय बच्चों और एक महिला ने उसके वहां होने की पुष्टि की। काफी मशक्कत के बाद नानू का शव पानी के अंदर से बरामद हुआ। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर जिला अस्पताल भागे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर सी.एस. राजपूत ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा सुनील कुमार रैकवार ने बताया कि नानू घर का इकलौता चिराग था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CBSE 10वीं टर्म-1 का रिजल्ट जारी:कानपुर की अवनी मिश्रा ने 99.2% के साथ किया स्कूल में टॉप; छात्रों ने मिठाई बांटी
    Next Article
    बलरामपुर में डीजल संकट, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें:सार्वजनिक अवकाश होने के कारण डिपो से ईंधन की आपूर्ति बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment