Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में फर्जी डॉक्टर का क्लीनिक सील:बिना डिग्री एलोपैथिक इलाज करते पकड़ा गया, मुकदमा दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    बलरामपुर में झोलाछाप और अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने एक फर्जी डॉक्टर के क्लीनिक को सील कर दिया है। औचक निरीक्षण के दौरान बिना मान्यता के एलोपैथिक चिकित्सा करते पाए जाने पर कथित डॉक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 अप्रैल 2026 को ब्लॉक और जनपद स्तरीय अधिकारियों की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने पचपेड़वा थाना क्षेत्र के गनेशपुर चौराहा बाजार स्थित डॉ. क्रांति कुमार त्रिपाठी के क्लीनिक पर छापा मारा। निरीक्षण टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव और निजी प्रतिष्ठान नोडल अधिकारी शामिल थे। दोपहर करीब 3:30 बजे की गई इस कार्रवाई में डॉक्टर एक मरीज का एलोपैथिक पद्धति से इलाज करते हुए पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि संबंधित व्यक्ति के पास एलोपैथिक चिकित्सा करने की कोई वैध डिग्री नहीं थी। साथ ही, क्लीनिक का पंजीकरण भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में नहीं कराया गया था। इसके बावजूद वह मरीजों का इलाज कर रहा था, जिससे जनस्वास्थ्य को खतरा हो सकता था। निरीक्षण के दौरान मौके से विभिन्न दवाइयां, इंजेक्शन, टैबलेट, सर्जिकल उपकरण, ऑपरेशन टेबल और आईवी स्टैंड सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्लीनिक को सील कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा के अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल की तहरीर पर पचपेड़वा थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में भीषण गर्मी, पारा 41°C पहुंचा:रेगिस्तान से आ रहीं गर्म हवाएं, धूप से बचने के लिए लोग चेहरा ढ़ककर निकल रहे
    Next Article
    अलीगढ़ में निजी स्कूलों के खिलाफ प्रदर्शन:NCERT लागू करने और 'किताब माफिया' पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment