Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में भीषण गर्मी, पारा 41°C पहुंचा:रेगिस्तान से आ रहीं गर्म हवाएं, धूप से बचने के लिए लोग चेहरा ढ़ककर निकल रहे

    10 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप के चलते दिन में बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस सप्ताह तापमान बढ़कर करीब 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज गर्म हवाओं और लगातार पड़ रही धूप ने गर्मी को और अधिक तीखा बना दिया है। 41 डिग्री तापमान दर्ज चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से रातों में भी गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है। इससे लोगों को दिन के साथ-साथ रात में भी राहत नहीं मिल पा रही है। देखिए 3 तस्वीरें…. लू के थपेड़ों ने मुश्किल किए हालात दिन में निकली तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। सड़कों पर निकलने वाले लोग चेहरे को कपड़े से ढककर ही बाहर निकले, ताकि लू और तेज धूप से बचाव हो सके। दोपहर के समय गर्म हवाओं के थपेड़ों ने हालात और मुश्किल कर दिए, जिससे बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं रहा। शिकंजी और गन्ने के रस का सहारा गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने शिकंजी और गन्ने के रस का सहारा लिया। शहर के चौराहों और बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और तेज हो सकता है। लू जैसी हवा चलेगी मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में कानपुर मंडल में तेज धूप निकलने के साथ गर्मी बढ़ने की संभावना है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। दिन में तेज लू जैसी हवा चल सकती है। इस सप्ताह पारा 43 डिग्री तक जा सकता है। रेगिस्तान से आ रही हवाएं बढ़ा रहीं गर्मी मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली गर्म पश्चिमी हवाएं उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की ओर बढ़ रही हैं, जिससे तापमान में तेजी से उछाल आ रहा है। आसमान पूरी तरह साफ रहने और बादलों की अनुपस्थिति के कारण सूरज की किरणें सीधे और तेज पड़ रही हैं। इसके अलावा हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाएं कमजोर पड़ गई हैं, जिससे गर्मी को नियंत्रित करने वाला प्राकृतिक प्रभाव खत्म हो गया है। भीषण गर्मी और 'लू' से बचाव के लिए करें यह उपाय प्यास न लगने पर भी थोड़े-थोड़े अंतराल में पानी पीते रहें। ओआरएस (ORS), लस्सी, नींबू-पानी, छाछ और सत्तू का सेवन करें। ज्यादा तेल-मसाले और बाहर के खाने से परहेज करें। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें ताकि हवा लगती रहे। बाहर जाते समय टोपी, चश्मा, छतरी या तौलिए का इस्तेमाल करें। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें। त्वचा को धूप से बचाने के लिए सनस्क्रीन या एलोवेरा जेल लगाएं। दिन के समय खिड़कियों पर पर्दे डालें ताकि सीधी धूप अंदर न आए। अगर बहुत ज्यादा गर्मी हो, तो खिड़की पर गीली चादर टांग दें। सिरदर्द, चक्कर आना या तेज बुखार जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग पर किया प्रदर्शन:अयोध्या में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा, मांग पूरी न होने पर होगा विशाल धरना प्रदर्शन
    Next Article
    बलरामपुर में फर्जी डॉक्टर का क्लीनिक सील:बिना डिग्री एलोपैथिक इलाज करते पकड़ा गया, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment