Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में ग्रामीण सहमे, वन विभाग ने लगाए कैमरे:दो महीने में जंगली जानवर के हमले से दो महिलाओं की मौत

    3 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जिले के परसरामपुर गांव में जंगली जानवर के हमले से दो महिलाओं की मौत के बाद दहशत का माहौल है। बीते दो महीनों में हुई इन घटनाओं से ग्रामीण सहमे हुए हैं। स्थानीय लोग हमलावर को बाघ बता रहे हैं, जबकि वन विभाग इसे तेंदुए की गतिविधि मानकर जांच कर रहा है। ताजा घटना बुधवार को मजरे गिद्धहवा में हुई, जहां 25 वर्षीय मंजू की जंगली जानवर के हमले में जान चली गई। इस घटना के बाद से वन विभाग की टीम लगातार इलाके में मौजूद है और जानवर के पैरों के निशान की जांच कर रही है। वन क्षेत्राधिकारी भांभर, योगेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव में वनकर्मियों को तैनात किया गया है और चार ट्रैकिंग कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि दो महीने पहले हुई घटना के बाद भी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन उनमें बाघ की कोई गतिविधि दर्ज नहीं हुई थी। हालांकि, ट्रैकिंग के दौरान तेंदुए की मौजूदगी के साक्ष्य मिले थे। अधिकारियों के अनुसार, घटना स्थल के आसपास का जंगल क्षेत्र सीमित है। बाघ के लिए विस्तृत और घने जंगल की आवश्यकता होती है, जबकि परसरामपुर के पास जंगल का दायरा छोटा है। ऐसे में यहां बाघ की मौजूदगी की संभावना कम बताई जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिलग्राम-मल्लावां में आधा दर्जन सड़कों को वित्तीय मंजूरी:हरदोई में करोड़ों के बजट से क्षेत्र में विकास को मिलेगी गति
    Next Article
    बुलंदशहर में त्योहारों से पहले पीस कमेटी की बैठक:होली, रमजान और ईद पर शांति के लिए धर्मगुरुओं से की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment