Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में त्योहारों से पहले पीस कमेटी की बैठक:होली, रमजान और ईद पर शांति के लिए धर्मगुरुओं से की अपील

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में जिलाधिकारी श्रुति और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने आगामी होली, रमजान और ईद पर्वों के मद्देनजर एक पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई, जिसमें सभी धर्मों के धर्मगुरु, वरिष्ठ नागरिक और संभ्रांत व्यक्ति शामिल हुए। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी लोगों से मिलजुलकर रहने और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। बैठक में मौजूद विभिन्न वर्गों के संभ्रांत व्यक्तियों ने शांति बनाए रखने और आपसी सौहार्द के साथ रहने का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कोई असामाजिक तत्व या बाहरी व्यक्ति आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करता है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह सहित सभी क्षेत्राधिकारी और संबंधित अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में ग्रामीण सहमे, वन विभाग ने लगाए कैमरे:दो महीने में जंगली जानवर के हमले से दो महिलाओं की मौत
    Next Article
    पूर्व सैनिकों का DM-SP कार्यालयों पर प्रदर्शन:बिजनौर में विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment