Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीजेपी कार्यकर्ताओं ने तीन राज्यों में जीत का जश्न मनाया:महोबा में पार्टी नेताओं ने यूपी चुनाव का ट्रेलर बताया

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा में तीन राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यालय में जश्न का माहौल देखा गया। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ खुशी मनाई। स्थानीय नेताओं ने इस जीत को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों का ट्रेलर बताया। महोबा स्थित बीजेपी कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल था। पार्टी कार्यकर्ता हाथों में झंडे लिए झूमते हुए नजर आए और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह के नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह सेंगर ने इस जीत को बीजेपी की विश्वसनीयता पर जनता की मुहर बताया। जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि पश्चिम बंगाल में कार्यकर्ताओं ने भारी अत्याचार और विपरीत परिस्थितियों के बीच संघर्ष किया। उन्होंने स्वयं बंगाल की खड़गपुर सदर विधानसभा में प्रवासी प्रभारी के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी। सेंगर ने वहां से दिलीप घोष की जीत पर मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों के लिए एक स्पष्ट संदेश करार दिया। वहीं, जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने बंगाल के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि शून्य से शिखर तक का यह सफर कार्यकर्ताओं की अटूट मेहनत का परिणाम है। उनके अनुसार, असम और पुडुचेरी के साथ बंगाल की यह जीत उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत की राह प्रशस्त करेगी। महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव ने इस जीत को सनातन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि बंगाल में राम नाम का विरोध करने वाली ताकतों का अंत हुआ है और वहां के हिंदुओं व सनातन प्रेमियों को नया जीवन मिला है। जिला उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ने इस अवसर पर बंगाल में शहीद हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं के बलिदान को याद किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मधुबन सीओ के ड्राइवर पर मारपीट का आरोप:एएसपी ने जांच के दिए आदेश, ट्रैक्टर चालक के कान का पर्दा फटा
    Next Article
    बलरामपुर में पेड़ गिरने से ई-रिक्शा चालक की मौत:आंधी के दौरान ऊपर गिरा, पेड़ काटकर बाहर निकाला गया शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment