Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में रोडवेज बसें अब मनमाने ढाबों पर नहीं रुकेंगी:नियम तोड़ने पर चालक-परिचालक पर लगेगा 2 हजार का जुर्माना, परिवहन निगम ने शुरू की सख्ती

    3 hours ago

    2

    0

    बलरामपुर में रोडवेज बसों के चालक और परिचालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। अब बसों को रास्ते में मनमाने ढंग से किसी भी ढाबे पर रोकना कर्मचारियों को भारी पड़ सकता है। निगम की ओर से अधिकृत ढाबों के अलावा अन्य स्थानों पर बस खड़ी करने पर संबंधित चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत दोनों पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम के अनुसार, रोडवेज बसों के संचालन के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन निगम ने कुछ ढाबों को अधिकृत किया है। बलरामपुर से लखनऊ मार्ग पर भी निगम की ओर से एक ढाबा चिह्नित किया गया है। बसों को निर्धारित स्थान पर ही रोकने के निर्देश दिए गए हैं। मनमाने ढंग से बस रोकने से होती है परेशानी वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने बताया कि कई बार चालक और परिचालक अपनी मनमर्जी से रास्ते में दूसरे ढाबों पर बसें रोक देते हैं। इससे यात्रियों को असुविधा होती है। वहीं, बसों के निर्धारित समय पर गंतव्य तक पहुंचने में भी देरी होती है। इसी मनमानी पर रोक लगाने के लिए निगम ने निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया है। नियम तोड़ने पर दोनों कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई परिवहन निगम ने स्पष्ट किया है कि अधिकृत ढाबों के अलावा किसी अन्य स्थान पर बस रोकने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोनों पर 2 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया जाएगा। बसों के संचालन पर रखी जाएगी नजर निगम की इस व्यवस्था का उद्देश्य बसों का संचालन निर्धारित समय के अनुसार कराना और यात्रियों को अनावश्यक परेशानी से बचाना है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने कहा कि सभी चालक और परिचालक निर्धारित निर्देशों का पालन करें। मनमानी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रक ने कार में मारी टक्कर, चार लोग घायल:लखीमपुर में क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को निकालने में जुटी पुलिस
    Next Article
    राहुल गांधी देश की नब्ज नहीं पहचान पा रहे:बृजभूषण शरण सिंह बोले- कांग्रेस और सपा के बीच मजबूरी में होगा समझौता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment