Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में राप्ती नहर के पानी से फसलें तबाह:सैकड़ो बीघा कृषि भूमि जलमग्न, किसानों में आक्रोश

    14 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर के तुलसीपुर विकास खंड में राप्ती मुख्य नहर का पानी किसानों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। नहर के पानी से लगभग सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई है, जिससे खरीफ और रबी दोनों फसलें बर्बाद हो रही हैं। इस स्थिति से किसानों में भारी आक्रोश है। यह पानी नहर से निकलकर सिरिया नाला के रास्ते बेलीखुर्द, बेलीकला के बीच सोनार गांव से होते हुए खजुरिया, सिंघवापुर, नेवरी, चौखड़ा, मथुरा, गौरा, दतरंगवा और राजजोत सहित आसपास के कई गांवों में फैल रहा है। सैकड़ों बीघा कृषि भूमि पर पानी भरने से फसलें खराब हो रही हैं। स्थानीय किसानों के अनुसार, यह समस्या पिछले पांच वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। नेवरी गांव के किसान राजकुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने एक एकड़ में मक्के की बुआई की थी, जो दो सप्ताह में तैयार होने वाली थी, लेकिन जलभराव के कारण फसल सूखने लगी है। गन्ने की फसल भी डूबकर खराब हो गई है। मदन गोपाल, भुसैली वर्मा, पहलवान, अमरिका प्रसाद और गोर्वधन जैसे कई अन्य किसानों ने भी अपनी पीड़ा साझा की। उनका कहना है कि हर साल उनकी मेहनत बर्बाद हो जाती है। उन्होंने कई बार संबंधित विभाग से शिकायत की है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसानों का मानना है कि यदि नहर का पानी सिरिया नाला में न छोड़ा जाए तो खेतों में जलभराव की समस्या समाप्त हो सकती है। इस मुद्दे पर सदर विधायक पल्टूराम ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अधिकारियों से बातचीत की है और विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों के खेतों में पानी न पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में सड़क हादसे में बेटे की मौत, पिता घायल:बिजनौर में ई-रिक्शा बचाने के चक्कर में दो बाइकें टकराईं
    Next Article
    RLD नेताओं ने चौधरी अजीत सिंह को श्रद्धांजलि दी:रामपुर में पुण्यतिथि पर किसानों के हितों की रक्षा का लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment