Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में सड़क हादसे में दो युवको की मौत:गैस वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, ब्लॉक प्रमुख का भतीजा भी शामिल

    1 hour ago

    2

    0

    फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जरौली कट के पास हाईवे पर गैस सप्लाई वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। मृतकों में जलेसर के ब्लॉक प्रमुख अशोक यादव का भतीजा भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, एटा जनपद के सकरौली थाना क्षेत्र के नगला गंगा, सहानगर टिमरुआ निवासी देवेंद्र यादव उर्फ देवा (28) पुत्र हरिओम यादव अपने दो साथियों के साथ घूमने निकले थे। रात में जरौली कट से आगे नवाब होटल से करीब 200 मीटर दूर उनकी बाइक एक तेज रफ्तार गैस सप्लाई वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे में देवेंद्र यादव उर्फ देवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनके साथ घायल हुए एटा के काजीपुर बदनपुर निवासी गेंदालाल यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव को परिजन और पुलिस आगरा ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। तीसरे साथी के घायल होने की सूचना है, जिसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थाना टूंडला पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गैस वाहन को पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और चालक से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक देवेंद्र यादव उर्फ देवा की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। उनके परिवार में पत्नी के अलावा पांच साल की बेटी और दो साल का बेटा है। गेंदालाल यादव भी अपने परिवार के एकमात्र सहारा थे। देवेंद्र के जलेसर ब्लॉक प्रमुख अशोक यादव के भतीजे होने के कारण हादसे की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोग शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संगम ब्रांड की शराब, संत महात्माओं में आक्रोश और उबाल:संगम से करोड़ों लोगों की आस्था, साधु बोले-सरकार संज्ञान ले वरना आंदोलन
    Next Article
    लखनऊ में तड़के गरज-चमक के साथ बारिश:कई इलाकों की बिजली कटी, तेज हवाएं चलीं, सुबह नहीं निकली धूप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment