Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में राप्ती तटबंध की स्थायी मरम्मत नहीं हुई:पिछले साल कटा था तटबंध, ग्रामीण मानसून में अनहोनी से आशंकित

    16 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर के श्रीदत्तगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत लखमा में राप्ती नदी का खतरा फिर बढ़ गया है। पिछले वर्ष क्षतिग्रस्त हुआ तटबंध अब तक स्थायी मरम्मत का इंतजार कर रहा है। इससे लखमा और आसपास के 20 से अधिक गांवों की लगभग 15 हजार आबादी बाढ़ के डर में जी रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तटबंध को मजबूत नहीं किया गया, तो राप्ती का बढ़ता जलस्तर कभी भी बड़ी तबाही ला सकता है। बाढ़ आने पर खेत, मकान, पशुधन और फसलें जलमग्न हो जाएंगी, जिससे हजारों परिवारों के सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा। यह तटबंध वर्ष 2024 में बाढ़ से बचाव के लिए लखमा के पास बनाया गया था। हालांकि, पिछले साल 10 जुलाई को राप्ती नदी के तेज बहाव ने इसे काट दिया था। सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीनों से कई घंटे तक राहत कार्य चलाकर कटान को अस्थायी रूप से रोका गया था। लगभग एक वर्ष बीत जाने के बाद भी तटबंध की स्थायी मरम्मत नहीं कराई जा सकी है। ग्रामीणों के अनुसार, तटबंध कई स्थानों पर पतला और अंदर से कमजोर हो चुका है। साही जैसे जंगली जानवरों द्वारा बनाए गए बिल भी इसकी मजबूती को कम कर रहे हैं। ऐसे में, तेज बारिश और नदी का बढ़ता दबाव इस बार तटबंध के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि मानसून पूरी तरह शुरू होने से पहले मरम्मत नहीं हुई तो बड़ी जनहानि और आर्थिक नुकसान हो सकता है। स्थानीय ग्रामीण गुलजार, नानवाबू, अशोक कुमार, रियाज, मेटल्लू, सरफराज और हरी प्रसाद ने प्रशासन से तत्काल तटबंध की स्थायी मरम्मत शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी और सिंचाई विभाग से युद्धस्तर पर कार्य करने का आग्रह किया है ताकि संभावित बाढ़ से गांवों, किसानों और उनकी आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता इंजीनियर भरत राम ने बताया कि तटबंध की स्थिति की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।आवश्यक स्वीकृति मिलते ही मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली दुष्कर्म-हत्या: पीड़ित परिवार ने डीएम से की गुहार:शव का दोबारा मेडिकल, वीडियो की FSL जांच की मांग
    Next Article
    दलित युवक की मौत पर पीड़ित परिवार से मिले राज्यमंत्री:पुलिस की कार्यशैली पर जताई नाराजगी, परिजनों ने तहरीर बदलकर मुकदमा दर्ज करने का लगाया आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment