Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दलित युवक की मौत पर पीड़ित परिवार से मिले राज्यमंत्री:पुलिस की कार्यशैली पर जताई नाराजगी, परिजनों ने तहरीर बदलकर मुकदमा दर्ज करने का लगाया आरोप

    18 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के खजुरी चिर्रा गांव में तंत्र-मंत्र के दौरान कथित तांत्रिक द्वारा जीभ काटे जाने से दलित युवक सुखई की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा रविवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें निष्पक्ष जांच और न्याय का भरोसा दिलाया। मुलाकात के दौरान परिजनों ने मंत्री से शिकायत की कि घटना के बाद टिकैतनगर पुलिस ने उनकी लिखित तहरीर लेने के बजाय किसी अन्य व्यक्ति से तहरीर लिखवाकर मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने और शिकायत को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को लगाई फटकार परिजनों की शिकायत सुनने के बाद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच के निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाए। नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल बताया जा रहा है कि मंत्री की फटकार के बाद पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी कथित तांत्रिक हिदायत रसूल उर्फ गुल्ले बाबा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। तंत्र-मंत्र के दौरान गई थी युवक की जान गौरतलब है कि खजुरी चिर्रा गांव में कथित तंत्र-मंत्र की क्रिया के दौरान दलित युवक सुखई की जीभ काटे जाने के बाद उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। जांच जारी, परिजन बोले- दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ित परिवार ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में राप्ती तटबंध की स्थायी मरम्मत नहीं हुई:पिछले साल कटा था तटबंध, ग्रामीण मानसून में अनहोनी से आशंकित
    Next Article
    आगरा शनिदेव मंदिर के चढ़ावे में चौथ मांगने का आरोप:40 हजार रुपए ले गए, महिला समेत 8 लोगों पर धमकाने-मारपीट की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment