Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला:बहराइच में खेत में मवेशी जाने को लेकर हुआ था विवाद, सिर पर गंभीर चोट

    16 hours ago

    1

    0

    बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला पर धारदार हथियार से हमला किया गया। यह हमला खेत में मवेशी जाने को लेकर हुए पुराने विवाद के चलते हुआ। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना शनिवार को हुई जब 65 वर्षीय भुना देवी अपनी बेटी मंजू के साथ जा रही थीं। तभी पड़ोसी महाजन ने उन पर हंसिए से वार कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। महिला की चीख सुनकर परिजन दौड़े और उनकी जान बचाई। मंजू ने बताया कि करीब दस दिन पहले गांव के महाजन के खेत में उनकी बकरी चली गई थी। इस बात को लेकर उस समय विवाद हुआ था, जिसे लोगों ने शांत करा दिया था। इसी पुरानी रंजिश के चलते महाजन ने उनकी मां पर हमला किया। घायल भुना देवी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत अब स्थिर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डॉगी पर डाला तेजाब, 6 पिल्ले बिलख रहे:इसी हफ्ते पैदा हुए थे, अब दूध नहीं पा रहे; पशुप्रेमी इलाज में जुटे
    Next Article
    बलरामपुर में तेज रफ़्तार वाहन ने मामा-भांजे को रौंदा:प्रवचन दे रहे पिता ने किताब मंगवाई थी, दोनों एक ही बाइक से निकले थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment