Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में थारू जनजाति की नाबालिग से दुष्कर्म:जबरन गर्भपात, आरोपी और डॉक्टर दोनों गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया

    20 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर जिले में थारू जनजाति की 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और जबरन गर्भपात का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक जलाल अहमद और गर्भपात कराने वाले डॉक्टर सूफियान को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी ने तहरीर में बताया कि कोहरगड्डी मठवा गांव निवासी जलाल अहमद ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। पीड़िता के अनुसार, गर्भवती होने के बाद आरोपी उसे जूड़ीकुइंया स्थित नूर हेल्थ सेंटर ले गया। वहां डॉक्टर सूफियान ने कथित तौर पर बिना सहमति के उसका गर्भपात कर दिया। पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जलाल अहमद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं डॉक्टर सूफियान के खिलाफ भी गर्भपात कराने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर डॉ. जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है। मेडिकल परीक्षण और बयान की प्रक्रिया जारी एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और मजिस्ट्रेट के सामने उसका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी चल रही है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा है कि संबंधित हेल्थ सेंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अपर सीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में 7 जिलों के 1100 बटुकों का हुआ यज्ञोपवीत:अक्षय तृतीया पर सनातन धर्म को मजबूत करने का लिया संकल्प
    Next Article
    आजमगढ़ में सड़क पार करते समय हादसा:घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment