Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सड़क पार करते समय हादसा:घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

    22 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सरायमोहन गांव के दुर्गा मंदिर के निकट हाइवे सड़क मार्ग कट पर रविवार देर शाम थाना क्षेत्र के मिर्जा जगदीशपुर ठेकमा निवासी इंदल सरोज 56 पुत्र स्व बलजोर सड़क पार करते समय जिला मुख्यालय की तरफ जा रही अज्ञात चार पहिया वाहन के चपेट में आने से घायल हो गए थे। घायल इंदर को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां से डॉक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी होने पर परिजन पहुंचे वही पत्नी मुनाकी देवी समेत परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। मृतक के दो पुत्र तीन पुत्रियां है जिसमे छोटे पुत्र की शादी नहीं हुआ है। मृतक खेती किसानी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करता था। इस इलाके में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। परिजनों की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा इस मामले में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के विरोध मुकदमा डर कर लिया गया है इसके साथ ही डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में थारू जनजाति की नाबालिग से दुष्कर्म:जबरन गर्भपात, आरोपी और डॉक्टर दोनों गिरफ्तार; शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया
    Next Article
    रामपुर जिला अस्पताल परिसर में पति-पत्नी के बीच विवाद, VIDEO:लव मैरिज के 5 महीने बाद घर जाते हुए ई-रिक्शे में की मारपीट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment