Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलरामपुर में विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या:आरोपी गिरफ्तार, मुर्गा खाने को लेकर डंडे से किया था हमला

    2 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र में रविवार रात मुर्गा खाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम बसन्तपुर निवासी राजमन यादव ने अपने पिता राम लखन यादव पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इलाज के दौरान हुई मौत हमले में गंभीर रूप से घायल राम लखन यादव को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया और फिर बहराइच भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। आरोपी बेटा गिरफ्तार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजमन यादव को 25 फरवरी को ग्राम गनेशपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस अधीक्षक Vikas Kumar के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान की टीम ने मामले का खुलासा किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता की डांट से नाराज होकर उसने गुस्से में आकर हमला कर दिया था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया टूटा हुआ सागौन का डंडा भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सिकंदरा में हुआ आयोजन
    Next Article
    श्रावस्ती पुलिस ने चोरी के दो वांछित पकड़े:विद्यालय से चोरी हुआ भारी कबाड़ बरामद, प्रधानाचार्य की तहरीर पर दर्ज हुआ था मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment