Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न:मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सिकंदरा में हुआ आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 25 फरवरी 2026 को 52 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। यह आयोजन नगर निकाय सिकंदरा के नुमाइश ग्राउंड में धूमधाम से हुआ। इस सामूहिक विवाह में विभिन्न नगर निकायों और विकास खंडों से जोड़े शामिल हुए। इनमें नगर निकाय राजपुर से 3, सिकंदरा से 1, शिवली से 1, अकबरपुर से 9, रूरा से 10 तथा विकास खंड मैथा से 5, रसूलाबाद से 10 और झींझक से 13 जोड़े शामिल थे। गायत्री परिवार के पुरोहितों ने हिंदू रीति-रिवाज और विधि-विधान से सभी विवाह संपन्न कराए। देखें, 4 तस्वीरें… कार्यक्रम स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा। वर-वधुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की। राज्य मंत्री (विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग) अजीत सिंह पाल और नगर पंचायत सिकंदरा की अध्यक्ष सीमा पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल के मार्गदर्शन और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह के पर्यवेक्षण में हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर युवक की मौत:नगला महादेव कट के पास हादसा, कोल्ड स्टोर जा रहा था आलू लेकर
    Next Article
    बलरामपुर में विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या:आरोपी गिरफ्तार, मुर्गा खाने को लेकर डंडे से किया था हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment