Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिलासपुर में महाराजा अग्रसेन चौराहे का शिलान्यास:कृषि राज्य मंत्री औलख और पालिका अध्यक्ष मित्तल ने किया भूमि पूजन

    1 hour ago

    1

    0

    बिलासपुर में सोमवार को महाराजा अग्रसेन चौराहे का शिलान्यास किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने बिलासपुर चौराहे पर विधिवत भूमि पूजन कर इसका शिलान्यास किया। इस अवसर पर नगर पालिका के सभासद, स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद शिलापट्ट का अनावरण किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पहल का स्वागत किया। नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल ने बताया कि यह प्रस्ताव एक सभासद द्वारा तैयार किया गया था, जिसे नगर पालिका ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। उन्होंने कहा, "यह केवल चौराहे का नामकरण नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का प्रयास है। लंबे समय से इस कार्य की चिंता थी, जिसे आज पूरा कर गर्व महसूस हो रहा है।" कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि महाराजा अग्रसेन त्याग, सेवा और समाज कल्याण के प्रतीक रहे हैं। उनके नाम पर चौराहे का निर्माण पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने आश्वासन दिया कि चौराहे का सौंदर्यीकरण बेहतर ढंग से कराया जाएगा ताकि यह शहर की नई पहचान बन सके। मंत्री औलख ने आगे कहा, "महाराजा अग्रसेन के नाम के अनुरूप इस चौराहे को विकसित किया जाएगा। इसे जितना भव्य और आकर्षक बनाया जा सकता है, उतना बनाया जाएगा, ताकि आने वाले समय में यह नगर का गौरव स्थल बने।" स्थानीय लोगों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पशुचर भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन:सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, अतिक्रमण हटाने की मांग
    Next Article
    बागपत में महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी:एसपी सूरज राय ने 7839876407 किया जारी, तत्काल होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment