Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिलासपुर सीट पर विधायक बल्देव औलख जनता की पहली पसंद:सपा से अमरजीत सिंह, बसपा से संतोष शर्मा पसंदीदा उम्मीदवार

    1 hour ago

    2

    0

    रामपुर जिले की बिलासपुर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक बल्देव सिंह औलख को जनता ने पसंद किया है। भास्कर के सर्वे में 46% जनता का मत है कि इन्हें टिकट मिलना चाहिए। वहीं, भाजपा से भी पहली पसंद बल्देव सिंह औलख ही हैं। यहां पार्टी की बात करें तो भाजपा इस सीट पर पहली पसंद बनी हुई है, जिसके बाद समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का स्थान है। पार्टीवार बात करें तो भाजपा के उम्मीदवारों में बलदेव औलख को 61% लोगों ने पसंद किया है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि राज्य मंत्री हैं और दूसरी बार विधायक हैं। पार्टी के अन्य दावेदारों में चित्रक मित्तल को 22%, ज्वालाप्रसाद को 11% और धर्मवीर मित्तल को 1% लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी में अमरजीत सिंह पहली पसंद के रूप में उभरे हैं, जिन्हें 47% लोगों का समर्थन मिला है। सपा के अन्य संभावित उम्मीदवारों में अब्दुल सलाम को 11% और सतनाम मट्टू को 3% लोगों ने पसंद किया है। अन्य का ऑप्शन 39 प्रतिशत लोगों ने चुना है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की ओर से संतोष शर्मा को 56% लोगों ने पसंद किया है। वहीं, जुल्फिकार अली को 11% लोगों ने अपनी पसंद बताया है। अन्य का ऑप्शन 33 प्रतिशत लोगों ने चुना है। अपने विधायक का नतीजा देखिए: कई सीटों पर उम्मीदवारों के चौंकाने वाले नाम, यूपी की 403 सीटों का रिजल्ट - इस लिंक पर क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने ब्रेनोब्रेन के बच्चों को सम्मानित किया:राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10 को गोल्ड और 7 को सिल्वर मेडल मिले
    Next Article
    ऋषभ पंत बोले- हार से हम भी दुखी होते हैं:सॉरी भाई लोगों, रिंकू ने इकाना ग्राउंड से प्रिया सरोज को हाय किया...VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment