Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 22 फरवरी को चार घंटे बिजली शटडाउन:यमुनापुरम उपकेंद्र पर मरम्मत से कई इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी

    17 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर शहर के कई इलाकों में 22 फरवरी (रविवार) को चार घंटे का बिजली शटडाउन रहेगा। विद्युत विभाग के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र यमुनापुरम-द्वितीय पर क्षतिग्रस्त वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) को बदलने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र से जुड़े ए, बी, सी, आई ब्लॉक, सुशीला विहार प्रथम व द्वितीय, राम एन्क्लेव, धर्म एन्क्लेव, सूर्यनगर, इन्द्रानगर, युद्ध विहार, नारायण एन्क्लेव, बीसा कॉलोनी, राजनगर तथा शिव आवासीय कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। ऊर्जा निगम के एसडीओ वीके वर्मा ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे शटडाउन के दौरान होने वाली संभावित असुविधा को देखते हुए पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर लें। विद्युत नगरीय वितरण उपखंड-प्रथम के सहायक अभियंता (तकनीकी) ने बताया कि कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल्याणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:85.60 लाख रुपये की ठगी का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
    Next Article
    उन्नाव में किसानों को 2 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति:फसल एवं दुर्घटना बीमा योजना के तहत डीबीटी से भुगतान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment