Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:85.60 लाख रुपये की ठगी का इनामी आरोपी गिरफ्तार, तीन साल से था फरार

    15 hours ago

    1

    0

    कल्याणपुर पुलिस ने नौकरी के नाम पर 85.60 लाख रुपये की ठगी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी शातिर सतनाम सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुखबिर और सर्विलांस की मदद से जानकीपुरम से पकड़ा गया। पुलिस की कई टीमें शातिर को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही थीं। लेकिन वह समय समय पर जगह और लोकेशन तत्काल बदल देता था। शनिवार को शातिर की सटीक सूचना मिलने पर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम के हत्थे चढ़ा ईनामी ठग नौबस्ता के पशुपति नगर निवासी ए के बाजपेई ने वर्ष 2023 में सतनाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने बताया था कि सतनाम ने वर्ष 2020 में सरकार में अच्छी पैठ का हवाला देकर उन्हें नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बाजपेई ने सतनाम पर विश्वास कर कई युवाओं की नौकरी के लिए उसे 85.60 लाख रुपये दिए थे। आरोपी ने उन्हें ज्वाइनिंग लेटर भी मुहैया कराए, जो बाद में फर्जी निकले। जब बाजपेई ने पैसे वापस मांगे तो सतनाम टालमटोल करने लगा और बाद में फरार हो गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसके बाद आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जांच में यह भी पता चला है कि सतनाम सिंह के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। वह एक अंतरराज्यीय ठग है और उसने कुशीनगर में भी इसी तरह की ठगी को अंजाम दिया था। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी करीब तीन साल से फरार था। शातिर के बारे में ओर भी जानकारी जुटाई जा रही है जल्द ही इसके अन्य साथियों की भी पहचान कर कार्रवाई की जायेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर विधायक ने ऊर्जा मंत्री से की मुलाकात:जर्जर बिजली लाइनों और अनियमित कटौती की समस्या उठाई,; मंत्री ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
    Next Article
    बुलंदशहर में 22 फरवरी को चार घंटे बिजली शटडाउन:यमुनापुरम उपकेंद्र पर मरम्मत से कई इलाकों में आपूर्ति बाधित रहेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment