Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आज वासंती वार्षिक महोत्सव में CM योगी शामिल होंगे:गोरखपुर के भारत सेवा आश्रम में बंगाली रीती-रिवाज से होती है दुर्गा पूजा

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के दाऊदपुर स्थित भारत सेवा आश्रम संघ के वासंती वार्षिक महोत्सव में सीएम योगी शामिल होंगे। चैत्र नवरात्रि में यहां हर साल बंगाली रीती- रिवाज से दुर्गा पूजा होती है। इस दौरान महासप्तमी के कार्यक्रम में सीएम भी शामिल होने जा रहे हैं। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम 4:30 बजे के आसपास वे मंदिर पहुंचेंगे। उसके बाद पूजा-अर्चना कर मंदिर के हॉल में संबोधित करेंगे। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी सचिंद्र नाथ सान्याल की मूर्ति का अनावरण करेंगे। संघ की ओर से चैत्र नवरात्रि में हर साल भव्य आयोजन किया जाता है। इस बार यह 19वां वार्षिक महोत्सव है। जिसकी शुरुआत षष्टी यानि 24 मार्च से हुई है। इस दिन मां दुर्गा का पट खुलता है। उसके बाद दशमी तक अलग- अलग अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नवमी तक विशेष पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन 25 मार्च को महासप्तमी के अवसर पर सुबह 8:43 बजे तक नवपत्रिका प्रवेश और विधिवत पूजा होगी। शाम 7 बजे मां की आरती के बाद रात 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 मार्च को महाअष्टमी के दिन सुबह 10 बजे पुष्पांजलि, दोपहर 2:06 बजे से 2:54 बजे तक संधि पूजा और शाम 7 बजे मां और गुरुजी की महाआरती होगी। 27 मार्च को महानवमी और रामनवमी के अवसर पर दोपहर 12:21 बजे तक नवमी पूजा और व्रत समापन, साथ ही अन्नकूट उत्सव, कुमारी पूजन, हवन व महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। महादशमी पर निकलेगी भव्य विसर्जन शोभायात्रा महोत्सव का समापन 28 मार्च को महादशमी के अवसर पर होगा। इस दिन सुबह 10:27 बजे तक दशमी पूजा संपन्न कर दोपहर 2 बजे सिंदूर उत्सव और भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में सहभागिता कर मां दुर्गा और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंगलसूत्र लूटने वाले का एनकाउंटर, महिला हाथ जोड़कर बोली-थैंक्यू सर:कानपुर पुलिस ने पैर में गोली मारी; एक को दौड़ाकर दबोचा
    Next Article
    बुलंदशहर में 29 मार्च को राष्ट्रीय आयुर्वेद सेमिनार:आयुष एडवाइजर और AIIMS डायरेक्टर करेंगे उद्घाटन, आठ राज्यों के प्रतिनिधि शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment