Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 15 DM बदले,परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को हटाया:आलोक कुमार से एमएसएमई छीना, यूपीपीसील के एमडी हटाए गए

    1 hour ago

    1

    0

    योगी सरकार ने रविवार देर रात 40 IAS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं। परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2010 बैच के IAS आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त बनाया है। औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार से एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग का प्रभार छीन लिया गया है। वहीं, यूपी पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को हटा दिया गया है। उन्हें फिलहाल पोस्टिंग नहीं दी है। राज्य सरकार ने लंबे मंथन के बाद आईएएस की तबादला सूची जारी की। इसमें 15 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। इनमें से 8 जिलाधिकारियों को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले में जिलाधिकारी बनाया गया है। लखीमपुर खीरी की जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल को पदोन्नति के बाद देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है। आगरा के जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बांगरी को सीएम योगी आदित्यनाथ का विशेष सचिव बनाया गया है। बुलंदशहर की डीएम श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का एमडी बनाया है। झांसी के जिलाधिकारी मृदुल चौधरी को पर्यटन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। फतेहपुर के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव बनाया है। रायबरेली की डीएम हर्षिता माथुर को महिला एवं बाल विकास विभाग में निदेशक बनाया है। श्रावस्ती के डीएम अश्विनी कुमार पांडेय को अल्पसंख्यक विभाग में निदेशक बनाया है। IAS अफसरों के तबादले की पूरी सूची देखिए- इन्हें फिर मिली जिले की कमान उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी को झांसी का जिलाधिकारी बनाया गया है। सुल्तानपुर के डीएम कुमार हर्ष को बुलंदशहर का डीएम बनाया है। शामली के डीएम अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का डीएम बनाया है। अमरोहा की डीएम निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का डीएम बनाया है। हमीरपुर के जिलाधिकारी घनश्याम मीना को उन्नाव का डीएम बनाया है। मैनपुरी के जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी का डीएम बनाया है। औरेया के डीएम इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी का डीएम बनाया है। सहारनपुर के डीएम मनीष बंसल को आगरा का डीएम बनाया गया है। इन्हें पहली बार मिली जिले की कमान पांच साल बाद हटाए गए पंकज कुमार उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को हटा दिया गया है। 2002 बैच के आईएएस पंकज कुमार मार्च 2021 से एमडी पद पर कार्यरत थे। स्मार्ट मीटर विवाद, यूपीपीसीएल के अध्यक्ष आशीष गोयल और विभागीय मंत्री अरविंद शर्मा की नाराजगी के चलते उन्हें हटाया गया है। उन्हें फिलहाल पोस्टिंग नहीं दी है। उनकी जगह दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी नितिश कुमार को उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन का एमडी बनाया है। सात महीने में हटाई गई किंजल सिंह आईएएस की ट्रांसफर लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम परिवहन विभाग की आयुक्त किंजल सिंह का है। किंजल सिंह को 16 सितंबर 2025 परिवहन आयुक्त बनाया गया था। लेकिन, विभागीय मंत्री दयाशंकर सिंह के साथ उनकी नहीं पट रही थी, विभागीय कामकाज को लेकर भी असंतोष था। किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया है। शासन में इसे साइड लाइन पोस्टिंग के तौर पर देखा जाता है। योगी सरकार में पहला मौका है, जब किंजल सिंह को ऐसी पोस्टिंग मिली है। वे कानपुर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष, पंचायती राज विभाग की निदेशक, चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक और परिवहन आयुक्त जैसे महत्वपूर्ण पदों पर ही रही हैं। हालही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2010 बैच के आईएएस आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। आलोक कुमार से एमएसएमई हटाया औद्योगिक विकास विभाग और एमएसएमई के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार के पास से एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग का प्रभार हटा दिया गया है। आलोक कुमार के पास काम अधिक था। इससे एमएसएमई से जुड़े काम प्रभावित हो रहे थे। देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील को एमएसएमई और निर्यात प्रोत्साहन विभाग का प्रमुख सचिव बनाया है। पांच जिलों के सीडीओ बदले देवरिया की संयुक्त मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा को हापुड़, सुल्तानपुर की संयुक्त मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला को सुल्तानपुर, आजमगढ़ के संयुक्त मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवता को बहराइच, चित्रकूट की संयुक्त मजिस्ट्रेट पूजा साहू को अमेठी और गाजीपुर के संयुक्त मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर सबन्नवाड को झांसी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया है। इनके भी हुए तबादले झांसी के सीडीओ जुनैद अहमद का ट्रांसफर अपर श्रम आयुक्त कानपुर नगर के पद पर किया है। हापुड़ के मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम को झांसी विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष, बहराइच के सीडीओ मुकेश चंद्र हापुड़-पिलखवा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष, अमेठी के सीडीओ सचिन कुमार सिंह को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद में अपर निदेशक और बदायूं के सीडीओ केशव कुमार को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में कुल सचिव नियुक्त किया है। हाथरस के अपर जिलाधिकारी बसंत अग्रवाल का ट्रांसफर निदेशक राज्य कर्मचारी बीमा योजना के पद पर किया है। उच्च शिक्षा विभाग की विशेष सचिव अनिता वर्मा सिंह का ट्रांसफर विशेष सचिव खाद्य रसद विभाग के पद पर किया है। अपर श्रम आयुक्त सौम्या पांडेय के पास से निदेशक राज्य कर्मचारी बीमा योजना का प्रभार हटाया गया है। ----------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    अचानक MMS लीक की आई बाढ़, दफ्तर से बेडरूम तक खुल रहे राज, आपको पता है किसने किए ये सारे कांड
    Next Article
    कमिश्नर साहब ने नशेड़ियों को ललचाया:SDM मैडम ने दिव्यांग को रुलाया; अफसर बिटिया का इनाम खा गए अफसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment