Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 69 वर्षीय बुजुर्ग से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए रुपये

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां 69 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर लाखों रुपये का चूना लगाया। पीड़ित ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम उतरावली निवासी बुजुर्ग के मोबाइल पर 2 अप्रैल 2026 की शाम एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके Yono ऐप में समस्या है। उसने इसे ठीक करने के लिए व्हाट्सएप खोलने को कहा। इसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग से खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी जैसे खाता संख्या, एटीएम, IFSC और CIF कोड हासिल कर लिए। अगले दिन 3 अप्रैल को ठग ने फिर कॉल कर प्रक्रिया पूरी करने का झांसा दिया। कुछ ही देर बाद पीड़ित के खाते से अलग-अलग समय पर 50 हजार, 90 हजार और 45 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। खाते से रकम कटने के मैसेज मिलने पर बुजुर्ग को ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम थाना बुलंदशहर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल पर बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें और सतर्क रहें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में बाइक डिवाइडर से टकराई:शादी से लौट रहे युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
    Next Article
    13 पशुओं की टैगिंग न होने पर सीडीओ नाराज:कानपुर देहात के गुरुदही बुजुर्ग केंद्र में दो दिन में CCTV लगाने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment