Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    13 पशुओं की टैगिंग न होने पर सीडीओ नाराज:कानपुर देहात के गुरुदही बुजुर्ग केंद्र में दो दिन में CCTV लगाने के निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकासखंड राजपुर स्थित वृहद गौ-संरक्षण केंद्र, गुरुदही बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में 339 गोवंश संरक्षित पाए गए। साथ ही 90 कुंतल भूसा और 60 कुंतल हरा चारा उपलब्ध मिला, जिसे नियमित रूप से गोवंशों को खिलाया जा रहा था। निरीक्षण में 13 पशुओं की ईयर टैगिंग न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल शत-प्रतिशत टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बावजूद आश्रय स्थल पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए थे। इस पर उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी दो दिनों के भीतर कैमरे अनिवार्य रूप से स्थापित किए जाएं, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने गोशाला से निकलने वाले गोबर के समुचित निस्तारण के लिए वर्मी पिट स्थापित कर वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस खाद को उचित दर पर किसानों को उपलब्ध कराया जाए। साथ ही, मृत पशुओं के शव निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि केंद्र में वर्षों से बायोगैस प्लांट स्थापित होने के बावजूद संचालित नहीं किया जा रहा था। इस पर उन्होंने खंड विकास अधिकारी को जिला पंचायत राज अधिकारी से समन्वय कर शीघ्र प्लांट को चालू कराने का निर्देश दिया, जिससे बिजली उत्पादन के साथ उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद तैयार की जा सके। उन्होंने गोशाला के आसपास की भूमि का चिन्हांकन कर हरे चारे की बुआई कराने तथा गोवंशों के लिए पर्याप्त आहार की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही भूसा और पशु आहार का पर्याप्त भंडारण बनाए रखने पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में 69 वर्षीय बुजुर्ग से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए रुपये
    Next Article
    किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी:मुजफ्फरनगर में लाखों का सामान जला, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment