Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में 736 कर्मचारियों का जनगणना प्रशिक्षण शुरू:तीन दिवसीय कार्यक्रम में डेटा संकलन की ट्रेनिंग शुरू

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में आगामी जनगणना की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वीआईआईटी कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसमें शहर और देहात क्षेत्र के कुल 736 कर्मचारियों को जनगणना कार्य की प्रक्रिया, डेटा संकलन और तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है।प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण एडीएम वित्त अभिषेक कुमार ने किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कर्मचारियों से संवाद किया। जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए एडीएम ने जनगणना कार्य को गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके लिए कर्मचारियों को पूरी दक्षता के साथ प्रशिक्षित किया जा रहा है। देहात क्षेत्र के कर्मचारियों को नायब तहसीलदार राजीव कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षित किया जा रहा है। वहीं, नगर क्षेत्र के कर्मचारियों को नगर पालिका ईओ डॉ. अश्वनी कुमार सिंह के निर्देशन में ट्रेनिंग दी जा रही है। विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही प्रशिक्षण में गणना संबंधी प्रपत्रों, सर्वे प्रक्रिया, घर-घर संपर्क, डिजिटल डेटा एंट्री और अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की जा रही है।अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को जनगणना के हर पहलू से अवगत कराना है। इसका लक्ष्य वास्तविक आंकड़ों का सही संकलन सुनिश्चित करना है। जनपद में यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में वन कर्मियों पर मारपीट का आरोप:कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम कार्यालय के बाहर ग्रामीणों ने दिया धरना
    Next Article
    परशुराम जयंती पर बृजभूषण का बड़ा बयान:बोले–75 नहीं 175 साल भी ले लो आरक्षण, जरूरत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment