Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में BSF जवान की पत्नी से मारपीट:पड़ोसियों पर आरोप, परिवार ने SSP से लगाई सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक बीएसएफ जवान की पत्नी से पड़ोसियों द्वारा मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायत पत्र देकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और अपनी सुरक्षा की मांग की है। हंस विहार कॉलोनी निवासी गीता शर्मा ने एसएसपी को बताया कि उनके पति मेघश्याम शर्मा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में असम में बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात हैं। वह अपने छोटे बेटे के साथ घर पर अकेली रहती हैं। गीता शर्मा के अनुसार, 14 मार्च की रात करीब 11:30 बजे पड़ोसी सतीश गुर्जर और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना में उन्हें चोटें भी आई हैं। गीता शर्मा ने बताया कि उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए थे। शिकायत पत्र में सतीश गुर्जर, दीपक, राहुल, टीटू, बिन्नू, अशोक गुर्जर और लखवत गुर्जर सहित अन्य लोगों को नामजद किया गया है। पीड़िता का कहना है कि यह पूरी घटना उनके घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है और कई प्रत्यक्षदर्शी भी मौजूद हैं। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद भी आरोपी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे उनके परिवार में भय का माहौल है। उन्होंने एसएसपी से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हनुमानगढ़ी में हर मंगलवार होगा सुंदरकांड का पाठ:अयोध्या के हर ग्राम सभा तक होगा इसका विस्तार, 17 मार्च से संत करेंगे आरंभ
    Next Article
    खाड़ी युद्ध से बाराबंकी में गैस संकट:हरख चौराहे पर होटल कोयले की भट्टी पर, रोजी-रोटी के लिए भी हो रही दिक्कत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment