Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में बंदर ने युवक से 2 लाख रुपये छीने:कचहरी में पेड़ पर चढ़कर फेंके नोट, 1.98 लाख ही बचे

    16 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर की कचहरी परिसर में शनिवार को एक बंदर ने बैनामा कराने जा रहे युवक से दो लाख रुपये से भरा थैला छीन लिया। बंदर थैला लेकर पेड़ पर चढ़ गया और वहां से नोट फेंकने लगा। अचानक हुई इस घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से ज्यादा पैसे मिल गए। लेकिन कुछ नोट फट गए और दो हजार रुपये कम मिले। अधिवक्ता सोहनपाल और आमिर खान के चैंबर पर बैनामा कराने आए एक व्यक्ति को स्टांप खरीदने के लिए दो लाख रुपये दिए गए थे। अधिवक्ता ने यह रकम रविंद्र लोधी उर्फ राजू को एक थैले में रखकर सौंपी थी। रविंद्र जैसे ही थैला लेकर चैंबर से बाहर निकला, तभी एक बंदर ने झपट्टा मारकर थैला छीन लिया और भाग गया। पेड़ पर चढ़कर फेंकने लगा नोट प्रत्यक्षदर्शी एडीजीसी एडवोकेट आशुतोष सिंह के अनुसार, बंदर थैला लेकर पास के एक पेड़ पर चढ़ गया। जब रविंद्र और अन्य लोगों ने उसका पीछा किया तो बंदर ने थैले से नोट निकालकर नीचे फेंकना शुरू कर दिया। नोट गिरते ही वहां मौजूद लोगों की भीड़ उन्हें समेटने में जुट गई। यह नजारा देखकर रुपये लेकर आया युवक परेशान हो गया। लोगों की मदद से जुटाए गए रुपये काफी मशक्कत के बाद लोगों ने पेड़ के नीचे बिखरे नोटों को इकट्ठा किया। बंदर के कब्जे से कुल एक लाख 98 हजार रुपये बरामद हो गए। कुछ नोट बंदर ने फाड़ भी दिए थे, जिससे पूरी रकम वापस नहीं मिल सकी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4445 अभ्यर्थी दे रहे बीएड प्रवेश परीक्षा:खीमपुर-खीरी में 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजन
    Next Article
    इंस्पेक्टर ने बताया था बेगुनाह, उन 2 हत्यारों को उम्रकैद:झांसी के संजय वर्मा केस में CBCID ने दी थी राहत, कोर्ट ने तलब कर सुनाई सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment