Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4445 अभ्यर्थी दे रहे बीएड प्रवेश परीक्षा:खीमपुर-खीरी में 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजन

    16 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में रविवार को बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक निगरानी के बीच शुरू हुई। जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4445 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। छात्र-छात्राएं निर्धारित समय से पहले ही अपने प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के साथ केंद्रों पर पहुंच गए थे। केंद्रों के बाहर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। सुबह 8 बजे से अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके बाद उन्हें केंद्रों में प्रवेश दिया गया। परीक्षा में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई गई। परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहा। सुरक्षा कर्मियों ने प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी। जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, फर्नीचर और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट और अन्य संबंधित दुकानें बंद रखी गई हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। जिले में अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कॉलेज, भगवानदीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, धर्मसभा इंटर कॉलेज, गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, जीआईसी, गुरुनानक इंटर कॉलेज, इस्लामिया इंटर कॉलेज, पीके इंटर कॉलेज, स्वामी श्याम प्रकाश इंटर कॉलेज और युवराज दत्त महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में B.Ed प्रवेश परीक्षा, कड़ी सुरक्षा:चार केंद्रों पर 3,082 अभ्यर्थी, बायोमेट्रिक-सघन चेकिंग के बाद प्रवेश मिला
    Next Article
    बुलंदशहर में बंदर ने युवक से 2 लाख रुपये छीने:कचहरी में पेड़ पर चढ़कर फेंके नोट, 1.98 लाख ही बचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment