Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में चाकू से गोदकर युवक की हत्या की:रिश्तेदार ने पुरानी रंजिश में मारा, शव दफनाने से पहले पहुंची पुलिस

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के कोतवाली देहात इलाके के भाईपुरा गांव में 25 साल के अबुबकर की शुक्रवार देर रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि एक रिश्तेदार ने पुरानी दुश्मनी में इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पक्ष ने मृतक के परिवार पर पुलिस कार्रवाई न करने का दबाव बनाया, जिसके चलते पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी। परिवार अबुबकर के शव को दफनाने की तैयारी कर रहा था। इसी बीच किसी ने पुलिस को खबर दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार रात 9 बजे तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। गांव भाईपुरा के मोहसिन ने बताया कि उनके छोटे भाई अबुबकर गुजरात में वेल्डिंग का काम करते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। कुछ दिनों से वह गांव आए हुए थे। मोहसिन ने बताया कि करीब एक साल पहले उनके एक रिश्तेदार उनके घर के ऊपर से बिजली के तार डाल रहे थे। अबुबकर ने इसका विरोध किया था, जिस पर दोनों में मारपीट भी हुई थी। इस बात को लेकर रिश्तेदार अबुबकर से दुश्मनी रखता था और कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। मोहसिन ने बताया कि रिश्तेदार होने के कारण उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। अबुबकर शुक्रवार रात करीब 8 बजे शांव के चौराहे पर बैठे थे। इसी दौरान आरोपी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। पेट और हाथों पर चाकू के वार से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी के परिवार के लोग ही अबुबकर को इलाज के लिए बुलंदशहर ले गए, लेकिन उनकी मौत हो गई। अबुबकर पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई मोहसिन और रहीस बुलंदशहर की नवीन मंडी में बोझ उठाने का काम करते हैं। बबलू और शाहरुख सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उनके पिता असगर और मां महरून सांस की बीमारी से परेशान हैं। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहटौर में पुलिस की पैदल गश्त:बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
    Next Article
    इटावा में भजन संध्या आयोजित:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भजनों पर झूमे श्रद्धालु, कथा गायिका निशा शास्त्री ने प्रस्तुति दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment