Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में चार दिवसीय वार्षिकोत्सव शोभायात्रा संग शुरू:16 फरवरी को महारुद्राभिषेक, आठ कन्याओं का सामूहिक विवाह

    4 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में शुक्रवार को चार दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ। यह आयोजन 16 फरवरी को संपन्न होगा। शोभायात्रा नगर के कलश होटल से प्रारंभ होकर गायत्री संस्कार पीठ तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान भक्ति संगीत, मंत्रोच्चार और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन कलश जलरज यात्रा का आयोजन किया गया। इसके बाद प्रज्ञा संगीत उद्बोधन कार्यक्रम हुआ, जिसमें वक्ताओं ने गायत्री परिवार के विचारों और संस्कारों पर प्रकाश डाला। आयोजकों के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे से गायत्री महा पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम का समापन 16 फरवरी को महारुद्राभिषेक के साथ होगा। इसी दिन आठ कन्याओं का सामूहिक विवाह भी संपन्न कराया जाएगा, जिसका उद्देश्य सामाजिक समरसता और संस्कारों को बढ़ावा देना है। आयोजन समिति ने नगरवासियों से इन धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पहली सैलरी से खरीदा मोबाइल उसी दिन चोरी:प्लेटफार्म से 12 हजार का मोबाइल गंवाने वाले जोमैटो बॉय की लौटी मुस्कान, जीआरपी ने लौटाए 56 एंड्रॉयड फोन
    Next Article
    27 साल पुराने मुकदमे में 12 आरोपी दोषी करार:1999 में शिया सुन्नी विवाद में आजमगढ़ में दंगे के दौरान हत्या, 17 फरवरी को सुनाई जाएगी सजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment