Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में डेंटल क्लीनिक संचालक पर दुष्कर्म का आरोप:युवती ने दी तहरीर, आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग

    9 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के काला आम क्षेत्र स्थित एक डेंटल क्लीनिक में कार्यरत युवती ने अपने संचालक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली नगर में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, वह पिछले करीब तीन वर्षों से उक्त डेंटिस्ट के क्लिनिक पर नर्स के रूप में कार्यरत थी। आरोप है कि डॉक्टर ने उसे चाय बनाने के बहाने अपने कमरे में बुलाया और वहां जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया है, जिससे उनमें आक्रोश है। यह मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में संवेदनशीलता बनी हुई है। पीड़िता भूड़ शांति नगर क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सचेंडी में ट्रेलर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत:जाम लगने पर साथी के साथ हाईवे किनारे खड़ा था, चार माह पहले हुई थी शादी
    Next Article
    लखनऊ में जहरीला पदार्थ खाकर युवक ने की आत्महत्या:पत्नी से चल रहा था विवाद , पिता बोले- बहू के जीजा ने मारने की दी थी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment