Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में हनुमान जन्मोत्सव पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम:26 शोभायात्राएं, 36 कार्यक्रम; 37 संवेदनशील स्थान चिन्हित

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर मेरठ रेंज पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। जनपद बुलंदशहर में भी सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, जनपद में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर कुल 26 शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इसके अतिरिक्त, पूजा-अर्चना और भंडारे सहित 36 अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं। जिले के 113 हनुमान मंदिरों पर विशेष आयोजन होंगे, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, बुलंदशहर में 37 स्थानों को संवेदनशील या हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जाएगी। मेरठ रेंज स्तर पर कुल 2215 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है, जिनमें विभिन्न अधिकारी और जवान शामिल हैं। स्थानीय स्तर पर भी पर्याप्त पुलिस बल, प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) और होमगार्ड के जवानों को तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार बैठकें कर रहा है। बुलंदशहर सहित पूरे परिक्षेत्र में पीस कमेटी के सदस्यों, धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों के साथ कई गोष्ठियां आयोजित की गई हैं, ताकि आपसी समन्वय स्थापित किया जा सके। डीआईजी मेरठ रेंज, श्री कलानिधि नैथानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शोभायात्रा मार्गों का पहले से निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ी नजर रखने के आदेश दिए हैं। प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने का आग्रह किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में निर्माणाधीन भवन में मजदूर की मौत:काम करते समय 11 केवी लाइन की चपेट में आया, परिवार के सदस्यों को गहरा सदमा लगा
    Next Article
    काशी विश्वनाथधाम का स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्लान MP में होगा लागू:सिंहस्थ कुंभ मेला से पहले काशी में यूपी-एमपी सहयोग सम्मेलन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment