Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काशी विश्वनाथधाम का स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्लान MP में होगा लागू:सिंहस्थ कुंभ मेला से पहले काशी में यूपी-एमपी सहयोग सम्मेलन

    4 hours ago

    1

    0

    सिंहस्थ कुंभ मेला अप्रैल-मई 2028 में मध्य प्रदेश के उज्जैन में होगा। यह आयोजन हर 12 साल में शिप्रा नदी के तट पर होता है। जिसमें करोड़ों श्रद्धालु शाही स्नान के लिए जुटते हैं। लेकिन इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार तैयारियों को पुख्ता और मजबूत बनाने के लिए वाराणसी में 2 दिवसीय यूपी एमपी सहयोग सम्मेलन का आयोजन कर रही है। जिसमें एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे। इस आयोजन में सबसे प्रमुख बिंदु काशी विश्वनाथ धाम में होने वाली ट्रेनिंग है। जिसमें धाम की SOP यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्लान के बारे में मुख्यमंत्री सहित अधिकारियों को बताया जाएगा। अब सबसे पहले जानिए क्या है काशी विश्वनाथ धाम की SOP मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने बताया कि हमारे सामने हर दिन, हर समय नई चुनौती होती है। 2025 का साल हमारे लिए बहुत चैलेंजिंग रहा। क्योंकि पहले नया साल फिर महाकुंभ आया। इसके बाद महाशिवरात्रि और सावन की भीड़ पहुंची। विशेष पर्वों पर विश्वनाथ धाम में करोड़ों लोगों ने दर्शन किया। 26 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने इस वर्ष दर्शन किया है, जो अपने आप में रिकॉर्ड है।‌ हर दिन के साथ भीड़ बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि क्राउड मैनेजमेंट का प्लान हमने 2024 में लागू करते हुए डायनेमिकली आवश्यकताओं के अनुरूप बदलावों को अंगीकृत करते हुए बनाना शुरू किया गया था। 2025 में यह एसओपी अंतिम रूप से तैयार कर लागू कर दी गई। यह एसओपी पूरे देश के ग्राउंड मैनेजमेंट सिस्टम के लिए बिल्कुल अलग और अनोखी है। इसे लागू करने का परिणाम रहा कि कुम्भ पलट प्रवाह और श्रावण मास सहित अत्यधिक भीड़ के समय भी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में कोई अवांछित घटना नहीं हुई। इस उत्साहजनक परिणाम से प्रोत्साहित हो कर देश के कई बड़े मंदिरों ने इस व्यवस्था के अध्ययन हेतु अपने प्रबंधन से वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में टीम्स भेजी हैं। श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास प्राधिकरण ने भी बोर्ड रेसोलुशन पारित कर इस एसओपी को अन्य संस्थानों में लागू करने के लिए कंसल्टेंसी तथा इंप्लीमेंटेशन सेवाएं देने का प्राविधान बनाया है। इस बोर्ड रेजोल्यूशन के अनुसार 3% कंसल्टेंसी चार्जेज अथवा 15% एक्जीक्यूशन चार्जेज के आधार पर प्राधिकरण मानक संचालन प्रक्रिया लागू करने में अन्य संस्थानों को सहयोग करेगा। अब जानिए क्या है काशी विश्वनाथ धाम की SOP में आइए अब जानते हैं क्या रहेगा यूपी-मध्यप्रदेश कार्यक्रम में खास अधिकारियों ने बताया सम्मेलन में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के बीच एमओयू हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिनके माध्यम से व्यापारिक सहयोग, औद्योगिक निवेश, कौशल विकास, हस्तशिल्प संवर्धन और पर्यटन क्षेत्र में साझेदारी को औपचारिक रूप दिया जाएगा। टूरिज्म राउंड टेबल में काशी-उज्जैन-चित्रकूट धार्मिक पर्यटन सर्किट को संयुक्त पर्यटन उत्पाद के रूप में विकसित करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इस पहल में टूर ऑपरेटर्स और आईआरसीटीसी की मदद से यात्रियों को यात्रा करने में सुविधा मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में हनुमान जन्मोत्सव पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम:26 शोभायात्राएं, 36 कार्यक्रम; 37 संवेदनशील स्थान चिन्हित
    Next Article
    बाइक-सवार दंपति ने मासूम को मारी टक्कर,तालाब में फेंका शव:घटना सीसीटीवी में कैद, दंपति की पहचान में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment