Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में कांग्रेस की मनरेगा बचाओ यात्रा:मोदी सरकार पर रोजगार अधिकार खत्म करने का आरोप

    13 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस के 'मनरेगा बचाओ' अभियान के तहत शुक्रवार को बुलंदशहर में जिला कांग्रेस कमेटी ने 'मनरेगा बचाओ यात्रा' का आयोजन किया। यह यात्रा ठंडी प्याऊ मामन खुर्द से शुरू हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, मजदूर और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान "गांव-गांव का एक ही नारा, मनरेगा है अधिकार हमारा" जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा करते हुए गांव हात्माबाद और नीमखेड़ा में नुक्कड़ सभाएं कीं। इन सभाओं में उन्होंने मोदी सरकार पर गरीब और मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया। यात्रा का शुभारंभ कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान के नेतृत्व में हुआ, जिसे यात्रा समन्वयक विशाल वशिष्ठ और पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने झंडा दिखाकर रवाना किया। जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार मनरेगा का नाम बदलने और नियमों में बदलाव की आड़ में करोड़ों मजदूरों और गरीबों के रोजगार के अधिकार को खत्म करने की साजिश कर रही है। यात्रा समन्वयक विशाल वशिष्ठ, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मीकि और भजनलाल विमल ने कहा कि कांग्रेस ने गांव के मजदूर और गरीब को रोजगार की गारंटी देकर सशक्त किया था, लेकिन भाजपा सरकार उन्हीं का वोट लेकर उनके अधिकार छीन रही है। कांग्रेस नेताओं नईम मंसूरी, शकील अहमद और डॉ. इरफान ने इस यात्रा में उमड़े जनसैलाब को मनरेगा को बचाने के लिए आमजन की मजबूत इच्छाशक्ति का प्रमाण बताया। 'मनरेगा बचाओ यात्रा' का गांव मामन, कोलसेना, हात्माबाद, नीमखेड़ा, चावली और मोहनकुटी में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान, समन्वयक विशाल वशिष्ठ, सुभाष गांधी, भजनलाल विमल, डॉ. इरफान, शिवकुमार शर्मा, साजिद गाजी, नईम मंसूरी, किशन चौधरी, मनीष चतुर्वेदी, ऋषि गौतम, साजिद चौधरी, अनोखेलाल शर्मा, मुनीर अकबर, चंद्रपाल सिंह, सचिन वशिष्ठ, शकील अहमद, पूजा शर्मा, दिनेश शर्मा, धर्मेंद्र महावर, सुरेंद्र राघव, चांद खान, पवन कुमार, देशदीपक भारद्वाज, उम्मेद सूर्यवंशी, विजय जैनवाल, डॉ. शखावत, डॉ. एसडी शर्मा, मुनेश शर्मा, फिरोज खान, विजय प्रधान, नवाब खान, तुषार शर्मा, शोएब खान, नूर मोहम्मद, इशू शर्मा, अब्दुल रहमान मंसूरी, शेर खान, सुभाष अकेला, सगीर अहमद, नरेश बाल्मिकी, अकील खान, अब्दुल करीम, नवाब सभासद, शाकिर खान, अफसाना खातून और दीपक बाल्मिकी सहित कई अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में कुश्ती-दंगल का उद्घाटन करने पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह:पूर्व सांसद बोले- जहां दंगल होते हैं, वहां दंगे नहीं होते; पहलवानों ने दिखाया दमखम
    Next Article
    जालौन में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:कानपुर देहात से शादी में शामिल होने आया था, दोस्त की हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment