Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में कुश्ती-दंगल का उद्घाटन करने पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह:पूर्व सांसद बोले- जहां दंगल होते हैं, वहां दंगे नहीं होते; पहलवानों ने दिखाया दमखम

    14 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के इटवा नगर पंचायत में शुक्रवार को दो दिवसीय कुश्ती दंगल का उद्घाटन हुआ। पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने हेलीकॉप्टर से पहुंचकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर बृजभूषण शरण सिंह ने युवाओं को कुश्ती से सीखने और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने का संकल्प लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। सिंह ने यह भी बताया कि जहां कुश्ती दंगल होते हैं, वहां दंगे और झगड़े नहीं होते, क्योंकि यह खेल आपसी सौहार्द को मजबूत करता है। 6 तस्वीरों में देखिए कुश्ती दंगल का उद्घाटन.. पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि कुश्ती दंगल से युवाओं में सकारात्मक संदेश जाएगा। संयोजक हरिशंकर सिंह ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस दंगल में देश के ख्याति प्राप्त पहलवान अपने दांव-पेंच दिखाएंगे, जिससे दर्शकों को बेहतरीन कुश्ती देखने को मिलेगी। दंगल के दौरान कई रोमांचक मुकाबले हुए। हरियाला के राजेश ने गाजीपुर के बृजेश को हराया। वहीं, हरियाणा के मनोज पहलवान ने गाजीपुर के विशाल को और दिल्ली के जितेंद्र ने गाजीपुर के सत्यपाल को पराजित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लॉक प्रमुख बलराम मिश्रा ने किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, लालजी त्रिपाठी, इटवा चेयरमैन विकास जायसवाल, बिस्कोहर चेयरमैन अजय गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री कृष्णा मिश्रा, प्रदीप कसौधन, राजेंद्र दुबे, पप्पू सिंह, शिव कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्रीय जनता और कुश्ती प्रशंसक उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां-बेटी समेत परिवार पर जानलेवा हमले का आरोप:कोर्ट के आदेश पर कृष्णा नगर में पड़ोसियों पर केस दर्ज
    Next Article
    बुलंदशहर में कांग्रेस की मनरेगा बचाओ यात्रा:मोदी सरकार पर रोजगार अधिकार खत्म करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment