Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में खेलते समय पिलर पर गिरा बच्चा:गले के आरपार हुआ सरिया, दिल्ली एम्स रेफर

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में एक 10 साल का बच्चा पिलर के ऊपर गिर गया, इससे लोहे का सरिया उसके गले के आर-पार हो गया। बच्चा एक निर्माणाधीन मकान से अपनी बॉल उठाने गया था, उसी समय पैर फिसलने से वह पिलर के ऊपर गिर गया। गैस कटर से सरिया काटकर बच्चे को उसी हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली एम्स रेफर कर दिया। बच्चे के गले और सीने से सरिया आर-पार था, लेकिन न खून निकल रहा था और न ही बच्चे को कोई दिक्कत हो रही थी। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… मामला कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित मिर्जापुर गांव का है। यहां सुबह गली में कई बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेलते समय बॉल एक निर्माणाधीन मकान के अंदर चली गई। ऋषभ (10) पुत्र राजकुमार गेंद उठाने के लिए मकान के अंदर गया। भागने के चक्कर में बच्चे का पैर फिसला और वह पिलर से निकल रही सरिया के ऊपर मुंह के बल गिर गया। बाकी बच्चों ने जैसे ही देखा तो शोर मचाया। बच्चे के परिजन और आसपास के लोग मौके पर इकट्‌ठे हो गए। सरिया बच्चे सीने से गले को पार करते हुए निकल गया था। तुरंत गैस कटर मंगाकर सरिया के नीचे के भाग को सावधानी से अलग किया गया। बच्चे के शरीर में सरिया घुसा था, लेकिन जरा भी खून नहीं निकल रहा था। बच्चा पूरी तरह से बात कर रहा था। घर वाले फंसे हुए सरिये के साथ बच्चे को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नोएडा के हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहां से बच्चे को दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. प्रदीप राणा ने बताया कि बच्चे के सरिया सीने से गले तक पार हुआ था। लेकिन वह होश में था। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को रेफर किया गया है। -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… झांसी में आकाशीय बिजली गिरने से बारुद फैक्ट्री में विस्फोट:मैनेजर के ड्राइवर की मौत, छत उड़ गई; 10Km दूर तक सुनाई दिया धमाका झांसी में इंडो गल्फ फैक्ट्री (बारुद फैक्ट्री) में शुक्रवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से भीषण विस्फोट हो गया। फैक्ट्री की छत उड़ गई और आग लग गई। कुछ देर बाद मैनेजर स्टाफ के साथ अंदर गए। तभी दोबारा तेज धमाका हुआ। इस दौरान भारी चीज मैनेजर के ड्राइवर के सिर में जा लगी। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    काजी-ए-हिंदुस्तान ने अदा कराई ईद की नमाज:विश्व प्रसिद्ध दरगाह आला हजरत समेत 176 ईदगाहों और 1369 मस्जिदों में गूंजी अमन-चैन की दुआ
    Next Article
    उन्नाव में आरोपी पति गिरफ्तार:दहेज के लिए गला दबाकर की हत्या, शव नहर किनारे फेंका था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment