Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भीड़:अम्बकेश्वर, राज राजेश्वर मंदिर में कतारें; गंगा घाटों पर ड्रोन से निगरानी

    12 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। जिलेभर के शिवालय 'बम बम भोले' के जयकारों से गूंज उठे। शहर के प्रसिद्ध राज राजेश्वर मंदिर और आहार के अम्बकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लंबी कतारों में इंतजार किया। बाबा का विशेष प्रकार के फूलों से श्रृंगार किया गया था। गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और गंगाजल से भोले बाबा का अभिषेक किया। देखें, 4 तस्वीरें… सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गंगा घाटों की ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। इसके अतिरिक्त, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। जिलेभर में अब तक लगभग 2 लाख से अधिक कावड़ियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि पर रविवार को महाशिवरात्रि विशेष योग के बीच मनाई गई। फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी शाम 4:23 बजे तक रही, जिसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ हुई और रात्रि भर रही। अर्द्धरात्रि में चतुर्दशी होने के कारण इसी दिन महाशिवरात्रि व्रत रखना शास्त्रसम्मत और फलदायी माना गया। गांव गंगेरूआ स्थित श्री द्वादशमहालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ के आचार्य मंजीत धर्मध्वज ने बताया कि ज्योतिषाचार्य पं. शरद चंद मिश्र के अनुसार, उत्तराषाढ़ नक्षत्र शाम 7:26 बजे तक रहा, जिसके बाद श्रवण नक्षत्र प्रारंभ हुआ। व्यतिपात योग दोपहर 2:45 बजे तक रहा, जिसके बाद वरियान योग लगा। अमृत सिद्धि योग पूरे दिन-रात प्रभावी रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में हर्ष फायरिंग में DJ ऑपरेटर की मौत:बारात में नाचने के दौरान चली गोली, युवक के सिर में धंसी
    Next Article
    बहराइच के सिद्धनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर भक्तों की भीड़:पांडवकालीन मंदिर में उमड़ी आस्था, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment