Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में नर्सिंग होम में बार अध्यक्ष से मारपीट:कपड़े फाड़े, डॉक्टर समेत स्टाफ के 8-10 पर FIR दर्ज

    11 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के कालाआम स्थित सुधीर नर्सिंग होम में बुलंदशहर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। बार अध्यक्ष की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला डॉक्टर चित्रा और नर्सिंग होम के 8 से 10 अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मां के साथ लिफ्ट में फंसे थे बार अध्यक्ष शिकायत के अनुसार, घटना 20 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे की है। बार अध्यक्ष रविंद्र कुमार शर्मा अपनी वृद्ध मां के साथ एक मरीज से मिलने नर्सिंग होम गए थे। दोनों मां-बेटे लिफ्ट में सवार हुए थे। इसी दौरान लिफ्ट अचानक बंद हो गई। लिफ्ट में फंसने की शिकायत करने पर डॉक्टर चित्रा 8 से 10 कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि लिफ्ट की समस्या दूर करने के बजाय कर्मचारियों ने बार अध्यक्ष के साथ अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए। 4,500 रुपए छीनने और मोबाइल तोड़ने का आरोप पीड़ित ने आरोप लगाया कि डॉक्टर चित्रा ने उनकी जेब से 4,500 रुपए निकाल लिए। उन्होंने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और जमीन पर पटककर तोड़ दिया। शोर सुनकर बार अध्यक्ष के सुरक्षाकर्मी और उनके भाई मौके पर पहुंचे और उन्हें आरोपियों से बचाया। आरोप है कि बाद में डॉक्टर चित्रा के पति डॉ. सुधीर ने टूटा हुआ मोबाइल तो वापस कर दिया, लेकिन रुपये वापस नहीं किए। वकीलों में नाराजगी, पुलिस ने शुरू की जांच मारपीट में घायल बार अध्यक्ष का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद अधिवक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजीपुर में चेतावनी बिंदु से सिर्फ 41 सेमी नीचे गंगा:24 घंटे में 48 सेमी बढ़ा जलस्तर; तटवर्ती इलाकों में अलर्ट
    Next Article
    नोएडा में रिटायर्ड बैंक कर्मचारी से 16 लाख की ठगी:IGL गैस का लिंक भेजा, फाइल डाउनलोड करने के बाद एकाउंट से रुपए निकाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment