Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में नीट-यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:7 केंद्रों पर 3250 परीक्षार्थी हुए शामिल, 97.57% उपस्थिति

    3 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा रविवार को आयोजित नीट-यूजी 2024 की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के बुलंदशहर और सिकंदराबाद तहसील में बनाए गए सात केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई। कुल 3,331 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3,250 ने परीक्षा दी, जबकि 81 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार, कुल उपस्थिति 97.57 प्रतिशत दर्ज की गई। एनटीए ने नीट-यूजी परीक्षा के लिए जिले से केंद्रों की सूची मांगी थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सात कॉलेजों को केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा था, जिन्हें मंजूरी मिल गई। रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से ही केंद्रों में प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था। प्रवेश द्वार पर गहन तलाशी ली गई और कड़ी जांच के बाद ही छात्रों को पेन और एडमिट कार्ड के साथ अंदर जाने की अनुमति मिली। दोपहर 1:30 बजे मुख्य गेट बंद कर दिए गए, जिसके बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। विशेष उड़नदस्ता टीमों ने सभी सात केंद्रों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस और सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता की जांच की। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) विनय कुमार ने पुष्टि की कि जिले के सभी सात केंद्रों पर नीट-यूजी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा एनटीए की गाइडलाइन के अनुसार आयोजित की गई थी और परिणाम भी एनटीए द्वारा ही जारी किया जाएगा। गणित और फिजिक्स में उलझे छात्र परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर राहत और चुनौती के मिले-जुले भाव थे। अधिकांश छात्रों ने बताया की इस बार विज्ञान के सवाल सरल और एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित थे, जिससे उन्हें काफी उम्मीदें हैं। हालांकि भौतिक विज्ञान के कुछ संख्यात्मक प्रश्न व रसायन विज्ञान के समीकरणों ने परीक्षार्थियों का काफी समय लिया। अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के छात्रों ने प्रश्नपत्र को संतुलित बताया। शाम को परीक्षा छूटने के बाद केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद अफसरों ने भी राहत की सांस ली। केंद्रों पर एनटीए की टीमों ने सभी व्यवस्थाओं को संभाला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में 5 जिलों में खुलेंगे लोधी छात्रावास:केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बदायूं में की घोषणा
    Next Article
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध में जनाक्रोश रैली:बहराइच णएँ भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी ने किया नेतृत्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment