Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में ऑनलाइन-ऑफलाइन गैस बुकिंग में दिक्कत:लोग परेशान, एजेंसी संचालक बोले- अफवाह फैलाई जा रही

    8 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर की चांदपुर गैस एजेंसी पर एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बुकिंग नहीं हो पा रही है, जिसके कारण उन्हें विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं के अनुसार, गैस सिलेंडर की बुकिंग के बाद डिलीवरी में 8 से 10 दिन का समय लग रहा है, जबकि सामान्य तौर पर यह प्रक्रिया 2 से 3 दिन में पूरी हो जानी चाहिए। होम डिलीवरी की व्यवस्था होने के बावजूद उपभोक्ताओं को गैस मिलने में देरी हो रही है। गैस एजेंसियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि कुछ स्थानों पर गैस की कमी को लेकर बिना पुष्टि के अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बन रही है। उपभोक्ता मुनेंद्र सिंह ने बताया कि वे लगातार बुकिंग का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन गैस बुक नहीं हो पा रही है। इस संबंध में, डीएसओ अभय सिंह ने जानकारी दी कि भारत सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार, अब बुकिंग 21 दिन की जगह 25 दिन में हो रही है, जिसके कारण कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही मीनाक्षी को पुलिस ने माना इंस्पेक्टर का हत्यारोपी:चार्जशीट में दावा- प्लांड मर्डर हुआ, सिर पर जख्म, गोली का निशान
    Next Article
    चंदौली में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़:एक महिला-पुरुष गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment