Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़:एक महिला-पुरुष गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री बरामद

    10 hours ago

    1

    0

    चंदौली पुलिस ने जिला अस्पताल के पास एक निजी मकान में चल रहे देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में कंडोम और यौन वर्धक दवाएं बरामद की गईं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार महिला पहले भी देह व्यापार और गांजा तस्करी के मामलों में जेल जा चुकी है। जेल से छूटने के बाद वह दोबारा इस अवैध धंधे में शामिल हो गई थी। सदर सीओ देवेंद्र कुमार को जिला अस्पताल के पास एक निजी मकान में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीओ और सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ सादे कपड़ों में मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान, पुलिस टीम को एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष संदिग्ध अवस्था में मिले। दूसरे कमरे की तलाशी आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1680 पैकेट आपत्तिजनक सामान और दवाइयां बरामद हुई हैं। पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह अपने घर पर स्वयं और अन्य महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराती थी और ग्राहकों से पैसे लेती थी। इस कार्रवाई में सदर सीओ देवेंद्र कुमार, सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह, वीरेंद्र कुमार, रावेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार यादव, कौशल यादव, उमंग राय, विनीता सिंह और प्रियेश यादव सहित पुलिस टीम शामिल थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में ऑनलाइन-ऑफलाइन गैस बुकिंग में दिक्कत:लोग परेशान, एजेंसी संचालक बोले- अफवाह फैलाई जा रही
    Next Article
    बांदा में कांग्रेस का प्रदर्शन:निजी स्कूलों की मनमानी फीस, गैस और पेयजल समस्या पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment