Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में रेलवे-ट्रैक के पास मिला देवर-भाभी, भतीजी का शव:महिला का शव पेड़ से लटक रहा था, चाचा-भतीजी जमीन पर पड़े थे

    7 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में रेलवे लाइन के किनारे जंगल में एक महिला, युवक और मासूम का शव मिला। महिला का शव का पेड़ से लटक रहा था, जबकि युवक और मासूम का शव जमीन पर पड़ा था। शुक्रवार सुबह वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी। शवों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद पुलिस तीनों की पहचान में जुट गई। शवों के पास से मिले कागज से तीनों की पहचान देवी सरकार (25), सरल सरकार (32) और साबुनती (7) के रूप में हुई है। देवी सरकार के पति का नाम अपिसवर उर्फ आकरू है। मामला खुर्जा के नेहरूपुर रेलवे लाइन के पास का है। पुलिस के अनुसार, देवी और सरल रिश्ते में देवर-भाभी हैं और साबुनती देवी की बेटी है। तीनों मूल रूप से पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर के रहने वाले थे। परिवार के सभी लोग खुर्जा में पॉटरी फैक्ट्री में काम करते थे। नेहरुपुर चुंगी स्थित एक घर में किराए के कमरे पर उनके रहने की जानकारी मिली है। मौके से एक टूटा हुआ मोबाइल फोन, चिप्स के पैकेट, समोसे और कोल्ड ड्रिंक भी बरामद हुई है। पॉटरी का काम करता था परिवार एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिलने के बाद वह मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस अब हत्या और आत्महत्या दोनों संभावनाओं पर जांच कर रही है। मृतकों के आपस में संबंध और हत्या के पीछे कारणों की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में नहर में पलटा ट्रैक्टर, मिस्त्री की मौत:ट्रैक्टर सही करने गए थे, अनियंत्रित होकर पलट गया वाहन
    Next Article
    इटावा में सेंगर नदी में डूबे बुजुर्ग का शव बरामद:जानवर चराने के लिए घर से निकला था, दो दिन बाद होना था नाती का तिलक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment