Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में नहर में पलटा ट्रैक्टर, मिस्त्री की मौत:ट्रैक्टर सही करने गए थे, अनियंत्रित होकर पलट गया वाहन

    9 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर नहर में पलटने से ट्रैक्टर मिस्त्री की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान नसरतपुर जंगलों मऊ, हसनगंज निवासी 42 वर्षीय पप्पू पुत्र स्वर्गीय नन्हा के रूप में हुई है। पप्पू पेशे से ट्रैक्टर मिस्त्री थे और आसपास के गांवों में ट्रैक्टर मरम्मत का काम करते थे। गुरुवार को उन्हें किसी व्यक्ति ने ट्रैक्टर में आई खराबी देखने के लिए बुलाया था। जानकारी के अनुसार, पप्पू ट्रैक्टर की जांच करने मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पास की नहर में पलट गया। इस हादसे में पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। शुक्रवार सुबह मृतक के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने बताया कि पप्पू परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटे और एक बेटी शामिल हैं। पिता की असामयिक मृत्यु से परिवार पर गहरा संकट आ गया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह एक दुर्घटना का मामला प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिर्वा में बड़ा पावर हाउस बनवा रहा हूं:भाजपा विधायक कैलाश राजपूत बोले– सौरिख कट पर मिनी ट्रॉमा सेंटर मांगा, मेरा टिकट कोई काट नहीं सकता
    Next Article
    बुलंदशहर में रेलवे-ट्रैक के पास मिला देवर-भाभी, भतीजी का शव:महिला का शव पेड़ से लटक रहा था, चाचा-भतीजी जमीन पर पड़े थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment